यूक्रेन संकट: ब्रिटेन ने 5 रूसी बैंक और 3 रूसी लोगों पर प्रतिबंध लगाया

लंदन, 22 फरवरी: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुगंस्क को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी। जिसके बाद रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर पहुंच गया है। रूस के इस कदम से भड़के पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। रूस के यूक्रेन को लेकर उठाए जा रहे कदमों के बीच ब्रिटेन ने बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटेन ने अब 5 रूसी बैंकों और हाई नेट वर्थ वाले 3 रूसी लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

UK to impose sanctions on five Russian banks, three very high net-worth individuals

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के दो मास्को समर्थित क्षेत्रों में सैनिकों की तैनाती के बाद ब्रिटेन पांच रूसी बैंकों और तीन "हाई वेट वर्थ वाले व्यक्तियों" पर प्रतिबंध लगाएगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद को बताया, "ब्रिटेन और हमारे सहयोगी रूस पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर देंगे, जिसे हमने इस सदन द्वारा दी गई नई और अभूतपूर्व शक्तियों का उपयोग करके क्रेमलिन को रूसी व्यक्तियों और रणनीतिक महत्व की संस्थाओं को मंजूरी देने के लिए तैयार किया है।

हाउस आफ कामन्स में बोलते हुए बोरिस जॉनसन ने कहा कि, राष्ट्रपति पुतिन के फैसले की वजह से रुस पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है लेकिन मैं सबसे अपील करूंगा कि लोग रसियाफोबिया से बचें। किसी भी रूसी नागरिक के प्रति दुराग्रह ना पालें। जॉनसन ने कहा कि, अगर स्थिति बुरे से बुरे हद तक पहुँचती है तो यूरोपीय देशों के 44 मिलियन पुरुष, महिला और बच्चे पूर्ण युद्ध के निशाने पर होंगे। हमें पुतिन की योजना के अगले चरणों के लिए तैयार रहना होगा।

यूके ने रूस के पांच बैंकों पर प्रतिबंध लगाया है। उनमें रोसिया बैंक, आईएस बैंक, जेनेरल बैंक, प्रोमस्वाज़ बैंक और ब्लैक सी बैंक शामिल हैं। इसके अलावा तीन रूस के अमीर शख़्सियतों की संपत्ति की भी फ़्रीज़ किए जाने का ऐलान किया है। ब्रिटेन पीएम बोरिस जानसन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दोस्त और रोसिया बैंक के मालिक पर भी प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही रूसी बिजनेसमैन टिमचेंको और रोटेनबर्ग ब्रदर्स की संपत्तियों को फ़्रीज़ किया है। इसके अलाला इन बिजनेसमैन के यूके में घुसने पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

रूस के हालिया कदम के बाद यूरोपीय संघ भी प्रतिबंधों को लागू करने की तैयारी कर रहा है। विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बॉरेल ने कहा कि यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री रूस द्वारा दो शहरों को मान्यता दिए जाने और यूक्रेन के क्षेत्रों में सैनिकों की तैनाती के खिलाफ रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। वहीं राष्ट्रपति पुतिन के ऐलान के बाद ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव साजिद जावेद ने दावा किया है कि, रूस की फौज ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया है। अब ब्रिटेन उस पर कई कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया से बात करते हुए जावेद ने कहा कि, आप यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि यूक्रेन पर आक्रमण शुरू हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+