यूके की पहली ट्रांसजेंडर टीवी एंकर ने अपना नाम 'इंडिया' रखा
लंदन। यूके की पहली ट्रांसजेंडर टीवी न्यूज रिपोर्टर ने एक बार फिर से चौंकाने वाला काम किया है। बतौर टीवी एंकर के रूप में लोगों के सामने आने वाली इस महिला ने अपना नाम इंडिया रख लिया है। सर्जरी के पहले ये जॉनथन नामक पुरूष के रूप में लोगों के बीच जानी जाती थीं।
इनका पूरा नाम जॉनथन विलोगबी था, जिन्होंने 14,000 पाउंड खर्च करके पहले अपना लिंग चेंज करवाया और उसके बाद अपना नाम इंडिया विलोगबी रख लिया है। इनका मानना है कि भारत एक खूबसूरत देश हैं, इसलिए उन्होंने अपना नाम इंडिया रखा है।
डेली मिरर से बात करते हुए इंडिया विलोगबी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में काफी दर्द और अपमान सहा है। उनके शरीर की बनावट उनसे कुछ और कहती थी और समाज कुछ जिसका दंश मैंने लंबे वक्त झेला लेकिन आखिरकार मैं अपने बारे में फैसला लेने में सफल हुई और आज आपके सामने मैं अपनी पहचान के साथ बैठी हुई हूं। मालूम हो कि इंडिया विलोगबी एक बच्चे की मां हैं।
इंडिया ने कहा कि ट्रांसजेंडर को लेकर लोगों के मन में काफी गलत बातें हैं, उम्मीद करती हूं कि मैं लोगों की सोच बदलने में मदद कर सकूं। आपको बता दें कि जॉनथन ब्रिटेन के आईटीवी चैनल का एक लोकप्रिय चेहरा थे, देखते हैं लोग उन्हें इंडिया विलोगबी के रूप में उतना प्यार देते हैं कि नहीं।













Click it and Unblock the Notifications