ऋषि सुनक के घर को प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े से लपेट डाला, सरकार की किस नीति पर भड़के पर्यावरण कार्यकर्ता?

ब्रिटेन में पीएम ऋषि सुनक के निजी घर को प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को काले कपड़े से ढंक दिया। इन्होंने तेल ड्रिलिंग को लेकर सुनक सरकार की नीति से नाराज होकर ये फैसला लिया। ये प्रदर्शनकारी ग्रीनपीस संस्था से जुड़े हुए हैं।

ग्रीनपीस यूके के एक्स(ट्वीटर) हैंडल पर एक तस्वीर ट्वीट की गई है जिसमें दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी लगभग 200 मीटर के कपड़े से सुनक के घर को कवर कर रहे हैं। सुनक के कार्यालय के एक सूत्र ने कहा कि इस अभियान के दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी।

Rishi Sunak London home draped

हालांकि सुनक इस दौरान घर में मौजूद नहीं थे। वे बुधवार शाम ही परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए कैलिफोर्निया निकल गए थे। पिछले 4 साल में ये उनका पहला फैमिली हॉलिडे है।

ग्रीनपीस ने कहा कि उत्तरी सागर के तेल और गैस लाइसेंस के विस्तार के समर्थन में विरोध करने के लिए चार कार्यकर्ता उत्तरी इंग्लैंड के यॉर्कशायर में प्रधानमंत्री सुनक के घर की छत पर चढ़ गए। ग्रीनपीस यूके ने एक बयान में कहा, "हमें अपने प्रधानमंत्री को एक क्लाइमेट लीडर की सख्त जरूरत है, न कि पर्यावरण को बर्बाद करने वाले नेता की।"

ग्रीन पीस के मुताबिक पीएम के घर को काले कपड़े से ढककर उन्होंने सुनक से एक सवाल पूछा है। वो जानना चाह रहे हैं कि पर्यावरण में बदलाव के खिलाफ लड़ाई में वो किसके साथ हैं। वे बड़ी तेल कंपनियों के पाले में हैं या फिर एक जीवन जीने लायक पृथ्वी की तरफ हैं।

आपको बता दें कि ब्रिटेन सरकार ने उत्तरी सागर में तेल और गैस के लिए ड्रिलिंग की अनुमति दे दी है। इसे लेकर देश में मौजूद पर्यावरण कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। वे सरकार के इस कदम का विरोध कर रहे हैं।

पर्यावरण कार्यकर्ताओं के मुताबिक जलवायु संकट तेज हो रहा है, और सुनक की नीति अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की पिछली चेतावनी के विपरीत है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर दुनिया को ग्लोबल वॉर्मिंग से बचाना है तो तेल और गैस की खोज में कोई नया निवेश नहीं होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ऋषि सनक ने सोमवार को कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि जब 2050 तक वे शुद्ध शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे, ये योजनाएं यूके को घरेलू स्तर पर ऊर्जा प्रदान करेंगी।

सुनक ने कहा कि जब हम 27 साल बाद शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को पूरा कर लेंगे तब भी हमें हमारी ऊर्जा जरूरतों का एक चौथाई तेल और गैस से पूरा करना होगा। ऐसे में ये ड्रिलिंग नीति सही है। इसके साथ ही सुनक ने कहा कि कुछ लोग हैं जो ये चाहते हैं कि 30 साल बाद भी हम अपनी जरूरी चीजों के लिए अपने शत्रु देशों पर निर्भर रहें।

इससे पहले सुनक ने दिसंबर में दशकों में पहली बार नई गहरी कोयला खदान को भी मंजूरी दे दी थी। सुनक ने बुधवार को अपने पर्यावरण रिकॉर्ड का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कार्बन उत्सर्जन में कटौती के मामले में अन्य प्रमुख देशों की तुलना में बेहतर काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+