ब्रिटेन के नागरिक ने ही संसद पर आतंकी हमले को दिया अंजाम
ब्रिटेन में ही जन्मा था संसद पर हमला करने वाला हमलावर और इंटेलीजेंस एजेंसियों की पहले से थी उस पर नजर। एमआई5 ने पहले भी चरमपंथ की तरफ उसके झुकाव की वजह से की थी जांच।
लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि बुधवार को संसद पर हमला करने वाला व्यक्ति कौन था? उन्होंने जानकारी दी है कि संसद पर जो आतंकी हमला हुआ उसका हमलावर ब्रिटेन में ही जन्मा था। सिर्फ इतना ही नहीं ब्रिटेन की इंटेलीजेंस एसेंजियां भी उसे जानती थीं।

क्या कहा पीएम थेरेसा ने
थेरेसा मे ने कहा, 'मैं जो भी पुष्टि कर सकती हूं वह यह है कि हमलावर ब्रिटेन में ही जन्मा था और कुछ वर्षों पहले एमआई5 ने चरमपंथ की ओर उसके झुकाव की वजह से उसकी जांच की थी।' उन्होंने कहा कि वह एक गायब हो चुका व्यक्ति था और यह केस अब काफी एतिहासिक बन चुका है। हमलावर वर्तमान इंटेलीजेंस में कहीं था ही नहीं। मे ने कहा कि इस हमले या फिर इसकी साजिश से जुड़ी उसकी किसरी भी मंशा के बारे में कोई जानकारी या इंटेलीजेंस हासिल ही नहीं हो सकी थी। मे ने आगे कहा कि आने वाले समय उसकी पहचान को सार्वजनिक किया जाएगा। लंदन पुलिस ने हमले के सिलसिले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें एक पुलिस ऑफिसर भी शामिल है। इस हमले में 40 लोग भी घायल हुए हैं। एमआई5 के डायरेक्टर जनरल ने एंड्रयू पार्कर ने कहा कि पुलिस को जांच में पूरा समर्थन दिया जा रहा है।
वर्ष 2005 के बाद बड़ा आतंकी हमला
ब्रिटेन की इंटेलीजेंस एजेंसी एमआई5 के मुखिया एंड्रयू पार्कर समेत कई सुरक्षा अधिकारियों की ओर से इस तरह के हमले की चेतावनियां दी जा चुकी थीं। लंदन पुलिस के पूर्व कमिश्नर बर्नार्ड होगान होउ ने वर्ष 2016 में चेतावनी दी थी कि जिस समय आप हमले की उम्मीद नहीं करेंगे उसी पल कोई हमला हो सकता है। उन्होंने बताया था कि किसी साधारण गाड़ी को हथियार के तौर पर प्रयोग कर नागरिकों को निशाना बनाया जा सकता है। जुलाई 2016 में नीस आतंकी हमला, इसके बाद दिसंबर में बर्लिन में हुआ आतंकी हमला, दोनों ही हमलों में ट्रक को भीड़ पर चढ़ा दिया गया था। इन हमलों के बाद भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा चिंता का विषय बन गया है। लंदन में जो हमला हुआ उसमें कार का प्रयोग किया गया था। लंदन की पुलिस वर्ष 2015 से ही इस तरह के हमले की तैयारी कर रही थी जब पेरिस में आतंकी हमलों को अंजाम दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications