कोवैक्सीन लेने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी, ब्रिटिश सरकार ने अब अप्रूवल लिस्ट में किया शामिल
ब्रिटिश सरकार के इस फैसला का ये मतलब है कि, भारत बायोटेक-निर्मित वैक्सीन का टीका लेने वाले लोगों को ब्रिटेन जाने के लिए अलग से टीका लेने की जरूरत नहीं है।
लंदन, नवंबर 09: यूनाइटेड किंगडम सरकार ने कहा है कि, भारत में बने स्वदेशी वैक्सीन, कोवैक्सीन को ब्रिटिश सरकार के अप्रूवल लिस्ट में 22 नवंबर से शामिल कर लिया जाएगा। ये उन भारतीयों के लिए गुड न्यूज है, जिन्होंने कोवैक्सीन ले रखी है और जिन्हें ब्रिटेन की यात्रा करनी है। यूके सरकार ने कहा है कि, भारत के कोवैक्सिन को 22 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए स्वीकृत कोविड-19 वैक्सीन की लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा।

कोवैक्सीन पर गुड न्यूज
ब्रिटिश सरकार के इस फैसला का ये मतलब है कि, भारत बायोटेक-निर्मित वैक्सीन का टीका लेने वाले लोगों को ब्रिटेन जाने के लिए अलग से टीका नहीं लिया जाएगा या फिर ऐसे यात्रियों को अलग नहीं किया जाएगा। ब्रिटिश सरकार ने यह फैसल विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कोवैक्सिन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलने के बाद उठाया गया है और आपको बता दें कि, भारत में कोवैक्सीन टीके का कोविशिल्ड के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ है। वहीं, भारत निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड को पिछले महीने यूनीाइटेड किंगडम की रिवाइज्ड लिस्ट में शामिल किया गया है।

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने दी जानकारी
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलिस ने सोमवार को ट्वीटर पर कहा है कि, "यूके में भारतीय यात्रियों के लिए और अच्छी खबर है। 22 नवंबर से वैसे यात्री, जिन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनो खुराक ले ली है और जिस वैक्सीन को डब्ल्यूएचओ से मान्यता मिल चुकी है, उन्हें ब्रिटेन में आइसोलेट नहीं किया जाएगा और इस लिस्ट में कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन का दोनों खुराक ले चुके लोग शामिल हैं। ब्रिटिश सरकार के उच्चायुक्त ने कहा है कि, ब्रिटिश सरकार का ये फैसला 22 नवंबर सुबह 4 बजे से प्रभावी हो जाएगा। कोवाक्सिन के अलावा, चीन के सिनोवैक और सिनोफार्म, दोनों को डब्ल्यूएचओ की आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल किया गया है, लिहाजा यूके सरकार द्वारा दोनों चायनीज वैक्सीन को भी मान्यता दी गई है।

नहीं होना होगा आइसोलेट
यानि, ब्रिटिश सरकार के इस फैसले के बाद अब साबित हो गया है कि, कोवैक्सीन लेने वाले यात्रियों को अब यात्रा से पहले कोविड-19 का टेस्ट नहीं करना होगा और ब्रिटेन पहुंचने के बाद कोवैक्सीन लेने वाले यात्रियों को आइसोलेट नहीं किया जाएगा। ब्रिटिश सरकार के परिवहन सचिव ग्रांट शाप्स ने कहा कि, "जैसा कि हम महामारी से उबरने को प्रक्रिया में हैं और अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन की अपनी अप्रूवल लिस्ट को का विस्तार कर रहे हैं, आज की घोषणाएं हमारी अंतरराष्ट्रीय यात्रा को फिर से शुरू करने के अगले चरण को चिह्नित करती हैं।" वहीं, यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने कहा कि, ''हमारी सीमाओं की सुरक्षा के लिए रेड लिस्ट और क्वारंटाइम सिस्टम अभी भी जारी है और हम अभी भी रेड लिस्ट में शामिल देशों को लेकर कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications