काम आया अजीत डोभाल का दबाव, ब्रिटेन में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 300 खाते सीज
ब्रिटेन में ऋषि सुनक की सरकार ने भारत विरोधी खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक खालिस्तानी फंडिंग नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए बनाए गए स्पेशल टास्क फोर्स ने खालिस्तान समर्थकों के 300 से ज्यादा बैंक खाते सीज कर करीब 100 करोड़ रुपये की रकम जब्त की है।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मुताबिक टास्क फोर्स ने इन सभी बैंक अकाउंट से कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि देशों से हुए संदिग्ध ट्रांजिक्शन को ट्रैक किया था। अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस के अकाउंट में करीब 20 करोड़ रुपये सीज किए गए हैं।

सिख फॉर जस्टिस ने स्कॉटलैंड में खालिस्तान के समर्थन में रैली निकालने के लिए ये रकम जमा की थी। आपको बता दें कि पिछले साल भारत के भारी दबाव के बाद ब्रिटेन में 'खालिस्तान समर्थक चरमपंथ' से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन हुआ था। अजीत डोभाल से मुलाकात के बाद भारत आए ब्रिटिश सुरक्षा मंत्री टॉम टुगेंडहाट ने इस टास्क फोर्स के लिए करीब 1 करोड़ रुपये का फंड जारी किया था।
अखबार के सूत्रों के अनुसार पिछले साल गठित ब्रिटिश टास्क फोर्स की वॉच लिस्ट में 5 हजार से अधिक एकाउंट हैं। टास्क फोर्स ने इन अकाउंट को 2 तरह से बांटा है। पहले नंबर पर वो अकाउंट हैं जो सीधे-सीधे खालिस्तानी नेताओं के हैं वहीं दूसरे अकाउंट खालिस्तानी समर्थकों के हैं। बैंक अकाउंट से एक बार में 50 हजार से अधिक रुपये का ट्रांजेक्शन होने पर डिटेल निकाली जाती है।
इतना ही नहीं, ब्रिटिश टास्क फोर्स ने खालिस्तानी समर्थकों अमेरिका में बने नेटवर्क को तोड़ने के लिए अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई से भी संपर्क साधा है। टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने अखबार से बताया कि खालिस्तानी नेताओं की फंडिंग रोकने के लिए एक दल अगले महीने अमेरिका भी जाएगा। बैंक अकांउट सीज होने की कार्रवाई तेज होने पर आशंका है कि हवाला के जरिए फंडिंग हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications