बच्चों के लिए Facebook और Twitter को बैन कर रहा है ये देश

ब्रिटेन जल्द ही अपने बच्चों को शोषण से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। ब्रिटेन ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के फेसबुक और ट्विटर इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

Recommended Video

    Facebook

    लंदन। ब्रिटेन जल्द ही अपने बच्चों को शोषण से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। ब्रिटेन ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के फेसबुक और ट्विटर इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला लिया है। हाउस ऑफ लॉर्ड्स में इस सप्ताहांत बहस में पेश किए जाने वाले कानून के अंतर्गत ये रोक लगा दी जाएगी। ये फैसला बच्चों को सोशल मीडिया पर शोषण से बचाने के लिए उठाया गया है।

    Social Media

    इस रोक पर गृह सचिव अम्बर रुड ने कहा कि सोशल मीडिया के दिग्गजों को बाल यौन शोषण रोकने के लिए आगे आकर और काम करना चाहिए। ये कंपनियों का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि तकनीक ने यौन शोषण को खोजना आसान बना दिया है और इस स्थिति से निपटने के लिए कंपनियों को आगे आने की आवश्यकता है। कहा जा रहा है कि दूसरी पार्टी के सदस्य शायद इस प्रस्ताव को अपना समर्थन न दें।

    बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बाल यौन शोषण में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बच्चों की अश्लील तस्वीरें भेजने के जुर्म में ब्रिटेन में हर महीने 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं इससे ज्यादा संख्या में बच्चों को सोशल मीडिया पर यौन शोषण से बचाया जा रहा है। ब्रिटेन के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2013-2017 के बीच अश्लील फोटो भेजना 700 प्रतिशत तक बढ़ा है।

    ये भी पढ़ें: इस देश में बंद होगा व्हाटसऐप, सरकार गंभीरता से कर रही है विचार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+