क्या MI के लिए खत्म हो गया है IPL 2026 का सफर? हार के बाद अब दुआओं पर टिकी है किस्मत!
MI qualification scenario: सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार ने मुंबई इंडियंस को प्वॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर धकेल दिया है। रयान रिकेल्टन की 123 रनों की दमदार पारी भी टीम की छठी हार नहीं टाल सकी। मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी समस्या उनकी डेथ ओवर बॉलिंग रही है। अब मुंबई के लिए प्लेऑफ का गणित करो या मरो की स्थिति में है। अगर उन्हें टॉप-4 में जगह बनानी है तो अगले सभी 6 मैच जीतने होंगे।
प्लेऑफ में पहुंचने का क्या है तरीका? (MI qualification scenario)
मुंबई इंडियंस ने अब तक इस सीजन में 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उन्हें 6 में हार का सामना करना पड़ा है। महज 4 अंकों के साथ मुंबई इस समय तालिका में नीचे से दूसरे (9वें) स्थान पर है। हैदराबाद से मिली इस हार ने उनके नेट रन-रेट (NRR) को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। मुंबई के लिए अब समीकरण बिल्कुल साफ है। अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ तक रास्ता तय करना है तो टीम को आने वाले सभी मुकाबले जीतने होंगे।

जीतने होंगे आने वाले सभी मैच
मुंबई को अभी 6 लीग मैच और खेलने हैं। प्लेऑफ की रेस में सुरक्षित रहने के लिए आमतौर पर 16 अंकों की जरूरत होती है। मुंबई के पास अभी 4 अंक हैं यानी उन्हें अपने बाकी बचे सभी 6 मैच जीतने होंगे। अगर टीम सभी मैच जीतती है तो 24 मई तक उनके 16 अंक हो जाएंगे जो उन्हें टॉप-4 की रेस में रख सकती हैं। एक भी हार उनके सफर को आधिकारिक तौर पर खत्म कर देगी।
इन टीमों से होगा मुकाबला
मुंबई के लिए इस मैच में रयान रिकेल्टन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 55 गेंदों पर 123 रनों की विस्फोटक पारी खेली, यह उनका पहला आईपीएल शतक भी रहा। मुंबई के लिए आने वाले 6 मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं। उन्हें जिन टीमों से भिड़ना है, वे सभी इस समय शानदार फॉर्म में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), आरसीबी (RCB), पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ लगातार 6 जीत दर्ज करना मुंबई के लिए आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications