Phalodi Satta Bazar: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बदला सट्टा बाजार का मिजाज! बंगाल में किसकी बन रही सरकार?
Phalodi Satta Bazar: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव हो चुके हैं और अब सबकी निगाहें 4 मई को लगी हुई हैं, जिस दिन चुनावी नतीजे सामने आएंगे।आपको बता दें कि बुधवार को मतदान समाप्त होने के बाद शाम 6.30 बजे विभिन्न एजेंसी ने एग्जिट पोल पेश किए।
6 एग्जिट पोल में 4 में बताया गया है कि इस बार बंगाल में तख्ता पलट हो सकता है और ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ेगा लेकिन 2 एग्जिट पोल में ये कहा गया है कि 'दीदी' सफलता का इतिहास रचेंगी और चौथी बार राज्य के सिंहासन पर बैठेंगी।'

लेकिन अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए मशहूर फलोदी सट्टा बाजार का मिजाज बदला हुआ है। पहले चरण के चुनाव के बाद बंगाल में टीएमसी का पलड़ा भारी दिख रहा था लेकिन दूसरे चरण की वोटिंग के बाद राज्य का मिजाज बदला हुआ है।
फलोदी सट्टा बाजार का बदला मूड, बंगाल में हो सकता है तख्ता पलट!
फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि इस बार के चुनाव में BJP को 146-149 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं TMC के खाते में 140-143 सीटें आती दिख रही हैं, यानी कि यहां मुकाबला बिल्कुल 'नेक टू नेक' है, जिसमें भाजपा फिलहाल ममता बनर्जी पर भारी पड़ती नजर आ रही है यानी कि सट्टा बाजार के मुताबिक बंगाल में दीदी की वापसी आसान नहीं दिख रही है तो वहीं Congress, CPIM, ISF सिंगल डिजिट में सिमटती दिख रही है।
फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान निम्नलिखित है
- BJP: 146-149
- TMC: 140-143
- अन्य (Congress, CPIM, ISF): सिंगल डिजिट में सीमित
क्या कह रहे हैं पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल?
- Matrize एग्जिट पोल में TMC को 125-140 सीटें और BJP को 146- 161 सीटें मिलती दिख रही हैं, इसके मुताबिक राज्य में भाजपा की सरकार बनना तय है।
- P-Marq एग्जिट पोल में TMC को 118-138 मिल रही है, जबकि BJP के खाते में 150-175 आती नजर आ रही हैं। ऐसे में भाजपा के पक्ष में सितारे नजर आ रहे हैं।
- Poll Diary में भाजपा को 142-171 सीटें मिल रही हैं तो वहीं TMC को 99-127 की सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जिसके हिसाब से राज्य में कमल खिलने के आसार हैं।
- JVC एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 138-159 सीटें तो टीएमसी को 131-152 सीटें मिलने का अनुमान है, इस हिसाब से ममता बनर्जी की विदाई संभव है।
- Peoples Pulse ने टीएमसी को 177-187 सीटें दी है लेकिन भाजपा के खाते में 95-100 सीटें आती दिख रही हैं, जिसके मुताबिक ममता बनर्जी शानदार वापसी कर रही हैं।
- Janmat Polls ने TMC को 195 से 205 के बीच सीटें दी हैं जबकि बीजेपी को 80-90 सीटों पर सिमटा हुआ बताया है, जिसके मुताबिक राज्य में TMC की ही सरकार बन रही है।
आपको बता दें कि फलोदी सट्टा बाजार एक अनौपचारिक प्रेडिक्शन मार्केट है, जहां लोग चुनाव परिणाम, मौसम, क्रिकेट मैच जैसी घटनाओं पर पैसे लगाकर अनुमान लगाते हैं। यह कोई आधिकारिक संस्था नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर चलने वाला बेटिंग नेटवर्क है, जिसे आम भाषा में 'फलोदी का सट्टा' कहा जाता है।
अलग-अलग पार्टियों या उम्मीदवारों पर लगाए जाते हैं रेट
यह अलग-अलग पार्टियों या उम्मीदवारों पर रेट (भाव) तय होते हैं, जिस उम्मीदवार/पार्टी के जीतने की संभावना ज्यादा मानी जाती है, उसका रेट कम होता है और जिसके हारने की संभावना ज्यादा होती है, उसका रेट ज्यादा होता है यह पूरी तरह डिमांड और लोगों की धारणा पर आधारित होता है।
कब-कब सही साबित हुआ Phalodi Satta Bazar?
- लोकसभा चुनाव 2014: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP की बड़ी जीत का संकेत पहले ही दे दिया था।
- लोकसभा चुनाव 2019: फिर से BJP की वापसी और भारी बहुमत का अनुमान काफी हद तक सही रहा।
- कुछ राज्य चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कई बार इसके रुझान एग्जिट पोल से मेल खाते दिखे।
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ सूचना मात्र है, वनइंडिया हिंदी सट्टा बाजारी को किसी भी तरह का प्रोत्साहन नहीं देता है।














Click it and Unblock the Notifications