Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोने ने पकड़ी रफ्तार,चांदी में भी तेजी, क्या है ताजा भाव?
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है, महीने के आखिरी दिन बाजार खुलते ही सोना में मामूली बढ़त देखी जा रही है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज बाजार ओपन होने के बाद 0.29% चढ़ा है यानी कि इसमें 430 रुपये तेजी देखी गई जिसके बाद इसका रेट 1,49,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक
- सोना 24 कैरेट: 147973 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 135543 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 110980 रुपये प्रति 10 ग्राम
Mumbai Gold Rate Today : मुंबई में क्या है सोने का रेट?
- मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹150440 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹137900 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹112830 रुपये प्रति 10 ग्राम
(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)
Mumbai Silver Rate Today: मुंबई में क्या है चांदी का रेट?
गुरुवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज बाजार ओपन होने के बाद 0.44% चढ़कर यानी 1028 रुपये तेजी के साथ 2,34,228 रुपये प्रति किलो हो गया हैतो वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो हो गया। चलिए इसी बात पर जानते हैं कि मुंबई में आज सिल्वर रेट क्या है?
- चांदी प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,550
- चांदी प्रति 100 ग्राम कीमत:₹25,500
- चांदी प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,55,000
(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)
Mumbai Gold Silver Price Today: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
मार्केट एक्सपर्ट सलोनी आहूजा का कहना है कि हालिया गिरावट का कारण निवेशकों द्वारा मुनाफा निकालना भी है, जब कीमतें ऊंचाई पर पहुंचती हैं, तो लोग बेचकर प्रॉफिट लेते हैं। भारत में सोने की कीमत सीधे डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट से जुड़ी हुई है। जल्दबाजी में खरीदारी न करें, गिरावट पर स्टेप-बाय-स्टेप निवेश करें, लॉन्ग टर्म के लिए सोना अभी भी सुरक्षित निवेश है।
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications