इस देश में बंद होगा व्हाटसऐप, सरकार गंभीरता से कर रही है विचार
चीन के बाद अब अफगानिस्तान भी पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप को बैन करने पर विचार कर रहा है। अफगानिस्तान टेलीकॉम रेगुलेटर ने व्हॉट्सऐप और टेलीग्राम को चिट्ठी लिखकर दोनों को तुरंत अपनी सेवाएं बंद करने को कहा है। अफगानिस्तान सरकार की ये चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
नई दिल्ली। चीन के बाद अब अफगानिस्तान भी पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप को बैन करने पर विचार कर रहा है। अफगानिस्तान टेलीकॉम रेगुलेटर ने व्हॉट्सऐप और टेलीग्राम को चिट्ठी लिखकर दोनों को तुरंत अपनी सेवाएं बंद करने को कहा है। अफगानिस्तान सरकार की ये चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसके बाद से लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि व्हॉट्सऐप और टेलीग्राम ने अपनी सर्विस बंद की है कि नहीं, लेकिन कुछ लोग इसे इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

अफगानिस्तान सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चिट्ठी लिखकर दोनों कंपनियों को सेवाएं फौरन बंद करने के लिए कहा है। व्हॉट्सऐप और टेलीग्राम पर ये बैन केवल 20 दिनों के लिए है। कहा जा रहा है कि इस बैन के पीछे अफगानिस्तान की खूफिया एजेंसी, राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय है। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में एक सरकारी अफसर ने कहा कि ये सभी सुरक्षा कारणों से किया गया है।
वहीं इसके कुछ ही देर बाद संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि ये बैन व्हाट्सऐप की बेकार सर्विस क्वालिटी के कारण किया गया है। मंत्रालय को व्हाट्सऐप को लेकर काफी शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए मंत्रालय देश में नई तरह की टेक्नोलॉजी लाने पर विचार कर रही है।
कहा जा रहा है कि ये बैन व्हाट्सऐप के इनक्रिप्टिड सर्विस के कारण किया गया है। इस सर्विस के जरिये मैसेज को केवल भेजने वाला और रिसीव करने वाला ही पढ़ सकता है। इसलिए तालीबान जैसे बाकी आतंकी संगठन इस सर्विस का इस्तेमाल न कर पाएं, सुरक्ष एजेंसियों ने इसे बैन कर दिया। इस बैन के बाद से देश में फ्रीडम ऑफ स्पीच को लेकर बहस शुरू हो गई है।
अफगानिस्तान में पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया के इस्तेमाल में भारी उछाल आया है। व्हाट्सऐप, फेसबुक, मैसेंजर और वाइबर को अफगानिस्तान के लोगों के अलावा नेता भी बड़ी संख्या में इस्तेमाल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications