UAE का Golden Visa भारत के लिए क्यों बना सिरदर्द, जानिए ₹23 लाख के वीज़ा के पीछे छिपी कहानी
UAE Golden Visa: हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा पेश किया गया नामांकन आधारित गोल्डन वीज़ा मॉडल भारतीयों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है। दावा है कि केवल AED 1,00,000 (लगभग ₹23.3 लाख) देकर भारतीय नागरिक यूएई में आजीवन निवास प्राप्त कर सकते हैं - न कोई संपत्ति खरीदने की बाध्यता, न बड़ा व्यावसायिक निवेश।
सुनने में यह प्रस्ताव जितना आसान और आकर्षक लगता है, असलियत उतनी ही जटिल और नियंत्रित है। केवल पैसे भर देने से किसी को यह वीज़ा नहीं मिल जाता। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि, क्या है UAE Golden Visa?इसके लिए क्या है eligibility सिस्टम और भारत के क्यों खतरे का इशारा कहा जा रहा है।

What is UAE Golden Visa- क्या है यूएई गोल्डन वीज़ा?
यूएई का गोल्डन वीज़ा एक दीर्घकालिक निवास परमिट है, जो विदेशी नागरिकों को यूएई में रहने, काम करने और पढ़ाई करने की अनुमति देता है। इसके लाभों में शामिल हैं
- 5 या 10 साल का रिन्यूएबल वीज़ा
- मल्टीपल एंट्री विकल्प
- किसी लोकल स्पॉन्सर की आवश्यकता नहीं
- लंबे समय तक UAE से बाहर रहने की अनुमति
- परिवार और घरेलू स्टाफ को साथ लाने की छूट
हर कोई नहीं पा सकता गोल्डन वीज़ा
भले ही नामांकन आधारित मॉडल ने निवेश जैसी भारी शर्तों को कुछ हद तक सरल किया हो, लेकिन पात्रता अब भी सख्ती से नियंत्रित है। केवल ₹23 लाख की फीस जमा कर देने से गोल्डन वीज़ा अपने आप नहीं मिल जाता। यूएई सरकार की आधिकारिक वेबसाइटों के अनुसार, प्रत्येक श्रेणी चाहे वह निवेशक, उद्यमी, छात्र या पेशेवर हो की अलग-अलग पात्रता शर्तें, अनुमोदन प्रक्रियाएं और दस्तावेज़ी ज़रूरतें तय की गई हैं। यह वीज़ा एक सिस्टमेटिक मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरता है, जिसमें पेशेवर योग्यता, आर्थिक योगदान, सामाजिक व्यवहार और कानूनी पृष्ठभूमि जैसी बातों की गहन जांच की जाती है।
गोल्डन वीज़ा की मुख्य श्रेणियां और पात्रता
1. निवेशक (Investors)
- AED 2 मिलियन (लगभग ₹4.67 करोड़) का निवेश किसी UAE-स्वीकृत फंड या संपत्ति में अनिवार्य है।
- निवेश अपनी पूंजी से होना चाहिए (लोन नहीं चलेंगे)।
- मेडिकल इंश्योरेंस और AED 2.5 लाख वार्षिक टैक्स भुगतान की भी आवश्यकता होती है।
- यह वीज़ा 10 साल के लिए दिया जाता है।
2. उद्यमी (Entrepreneurs)
- AED 5 लाख (लगभग ₹1.17 करोड़) से अधिक मूल्य का तकनीकी या नवाचार क्षेत्र से संबंधित व्यवसाय होना चाहिए।
- स्थानीय प्राधिकरण, ऑडिटर और इनक्यूबेटर से अनुमोदन जरूरी है।
3. विद्यार्थी (Students)
- हाईस्कूल में 95% से अधिक अंक, या
- विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों में उच्च GPA वाले छात्र 5 से 10 साल का वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं।
4. विशेष प्रतिभाएं (Specialised Talents)
- डॉक्टर, कलाकार, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, या वरिष्ठ प्रबंधक को सरकारी संस्था से अनुमोदन चाहिए।
- कार्यकारी पदों के लिए AED 50,000 (लगभग ₹11.69 लाख) मासिक वेतन और 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है।
5. मानवतावादी कार्यकर्ता व फ्रंटलाइन हीरोज़
इन्हें अपने दीर्घकालिक योगदान का प्रमाण प्रस्तुत करना होता है।
भारत के लिए क्यों बज रही है खतरे की घंटी?
UAE जैसे देशों द्वारा गोल्डन वीज़ा जैसी योजनाएँ केवल निवास देने का प्रस्ताव नहीं हैं - ये ग्लोबल टैलेंट की होड़ में एक रणनीतिक चाल हैं। और इसी चाल से भारत को सबसे बड़ा झटका लग सकता है।
आज जो युवा भारतीय उद्यमी, स्टार्टअप संस्थापक, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट या डॉक्टर UAE की ओर रुख कर रहे हैं, वही लोग कल भारत की विकास गाथा के सूत्रधार हो सकते थे। यदि यही प्रतिभाशाली वर्ग अब विदेशों में व्यवस्थित, सम्मानजनक और संभावनाओं से भरा जीवन देखता है, तो इसका सीधा अर्थ है भारत की व्यवस्था में कहीं न कहीं बड़ी कमी है।
खतरे की घंटी इसलिए भी
- प्रतिभा का पलायन: AI, Blockchain, Web3, Quantum जैसी cutting-edge टेक्नोलॉजी में काम करने वाले युवा भारत से जा रहे हैं।
- उद्यमशीलता का नुकसान: जो लोग भारत में निवेश कर सकते थे, वे अब UAE में कंपनी खोलने की सोच रहे हैं।
- सिस्टम पर भरोसे की कमी: शासन, टैक्स, रेगुलेशन और जीवनशैली में स्थिरता की तलाश उन्हें भारत के बजाय दूसरे देशों में दिख रही है।
- संवेदनशील संकेत: 2023 में 5,100 और 2024 में 4,300 से अधिक अमीर भारतीयों का विदेश स्थानांतरण यही दिखाता है कि "चुपचाप पलायन" अब एक ट्रेंड बनता जा रहा है।
अब भारत को क्या करना चाहिए?
- सार्वजनिक संस्थानों में भरोसा बहाल करना होगा
- शहरी जीवन को रहने योग्य और सुगम बनाना होगा
- स्टार्टअप्स, प्रोफेशनल्स और नई अर्थव्यवस्था के लिए स्पष्ट नीतियाँ लानी होंगी
- प्रतिभाशाली नागरिकों को 'बांधने' की नहीं, 'बनाए रखने' की नीति अपनानी होगी
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications