संयुक्त अरब अमीरात ने PoK को बताया भारत का अभिन्न हिस्सा, डिप्टी PM ने दिखाया नक्शा, बौखलाया पाकिस्तान
UAE Kashimir PoK: कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को उसके ही 'इस्लामिक बिरादर' देश ने बहुत बड़ा झटका दिया है और संयुक्त अरब अमीरात ने बकायदा नक्शा दिखाकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया है।
माना जा रहा है, कि संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को बेहद महत्वपूर्ण कूटनीतिक संकेत दिया है और यूएई का कश्मीर पर भारत के साथ आना, मोदी सरकार की बहुत बड़ी डिप्लोमेटिक जीत मानी जा रही है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधान मंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने हाल ही में संपन्न शिखर सम्मेलन के दौरान एक जी20 वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक इकोनॉमिक कॉरीडोर का प्रदर्शन किया गया है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारतीय क्षेत्र के अभिन्न अंग के रूप में मान्यता देता है।
यूएई के डिप्टी पीएम ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पूरा कश्मीर भारत के हिस्से के रूप में है, जिसमें पीओके का भी वो हिस्सा है, जिसपर पाकिस्तान ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है।
UAE ने पीओके को बताया भारत का हिस्सा
आपको बता दें, कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा को, हाल ही आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया गया था, जिसमें सऊदी अरब और अमेरिका भी शामिल हैं। माना जा रहा है, कि इस आर्थिक गलियारे के जरिए आगे जाकर इजरायल और सऊदी के बीच भी डिप्लोमेटिक संबंध स्थापित किया जा सकता है।
वहीं, नई दिल्ली का मकसद, प्रोजेक्ट में शामिल देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सहयोग को बढ़ाना है। भारत, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं और पीओके को अब इस रणनीतिक पहल का हिस्सा माना गया है।
संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधान ने जी20 का वीडियो शेयर किया है, उसमें पीओके को भारतीय हिस्से के रूप में दर्शाया गया है, जो यूएई के उसके पुराने कदम से बिल्कुल भी अलग है। इस क्षेत्र को इस क्षेत्र पर पाकिस्तान भी दावा करता आया है और संयुक्त अरब अमीरात अभी तक कश्मीर पर तटस्थ रूख अपनाता आया है।
हालांकि, अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय भी सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों ने चुप्पी साधी रखी थी, जबकि पाकिस्तान लगातार इन देशों से हस्तक्षेप करने की मांग कर रहा था।
जबकि, संयुक्त अरब अमीरात का नया कदम, भारत के अभिन्न अंग के रूप में पीओके की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता की पुष्टि करता है, जो भारत के रुख के अनुरूप है। भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा व्यापार, निवेश को बढ़ावा देने का वादा करता है।
कश्मीर में UAE ने किया है अरबों का निवेश
आपको बता दें, कि मोदी सरकार की नीतियों की बदौलत खाड़ी देशों में भारत को अब जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और मुस्लिम देश भारत के साथ काफी करीब आए हैं।
वहीं, दुबई स्थित यूएई की एक रियल एस्टेट डेवलपर एम्मार ने श्रीनगर में विशालकाय मॉल बनाने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है और ये मॉल 10 लाख वर्ग किलोमीटर में बन रहा है और ये कश्मीर में निवेश करने वाली पहली कंपनी बन गई है।
और कश्मीर के प्रोजेक्ट में दुबई की कंपनी का शामिल होना ही अपने आप में यूएई के बदलते रूख को दर्शाता है। जम्मू कश्मीर के मनोज सिन्हा ने मॉल बनाने का भूमि-पूजन भी कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट पर 250 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है और इस मॉल में 500 दुकानें खोली जाएंगी।
वहीं, यूएई के डिप्टी पीएम द्वारा पीओके को भारतीय क्षेत्र दिखाने से पाकिस्तान ने नाराजगी का इजहार किया है। इस्लामाबाद में साप्ताहिक प्रेस वार्ता में पाकिस्तान के विदेश विभाग ने कहा है, कि 'हमें उम्मीद है कि हमारे अंतरराष्ट्रीय साझेदार तथ्यों पर उचित ध्यान देंगे।'
इसके अलावा, पाकिस्तान ने वही प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश की, जो वो सालों से फैलाता आया है। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी पाकिस्तान ने अपनी वही पुरानी ओछी हरकतें करने की कोशिश की थी और जी20 के सदस्य देशों को चिट्ठी लिखकर बकवास की थी। हालांकि, जी20 देशों ने पाकिस्तान के भौंकने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इससे पहले, भारत ने जब कश्मीर में जी20 की एक बैठक करवाई थी, उस वक्त भी पाकिस्तान ने काफी उछल-कूद मचाई थी, हालांकि उससे कोई फर्क नहीं पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications