अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भारत को बड़ी सफलता, कोर्ट ने मिडलमैन के प्रत्यर्पण का फैसला सुनाया
दुबई। ऑगस्ता वेस्टलैंड केस में ब्रिटिश नागरिक और कथित मिडलमैन क्रिश्चियन मिचेल को यूएई की कोर्ट ने भारत को सौंपने का फैसला सुनाया है। आरोप है कि क्रिश्चियन ने 3600 करोड़ रुपए के ऑगस्ता वेस्टलैंड वीवीआई हेलीकॉप्टर डील में कमीशन लिया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे भारत को सौंपने का फैसला सुनाया है। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला भारत द्वारा इस मामले में सीबीआई और ईडी की जांच की रिपोर्ट देने के बाद दिया है।

माना जा रहा है कि कोर्ट के फैसले की पूरी जानकारी आज मिल सकती है। कोर्ट ने अपना फैसला अरबी भाषा में दिया है, जिसका भारतीय अधिकारी अंग्रेजी में अनुवाद कर रहे हैं। यूएई की कोर्ट के इस फैसले को भारत की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सीबीआई और ईडी इस फैसले को अपनी बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही हैं। आपको बता दें कि मिचेल उन तीन मिडलमैन में से एक है जिसने इस केस में कमीशन लिया था। उसके अलावा गीडो हशके और कार्लो गेरोसा भी इसमें शामिल हैं।
सीबीआई और ईडी ने इस मामले में इंटरपोल को आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने को कहा था। इन तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। भारतीय मीडिया ने दुबई मे मिचेल का साक्षात्कार लिया था। सीबआई और ईडी दोनों ही चाहती हैं कि इस मामले की जांच में मिचेल शामिल हो।
इसे भी पढ़ें- यूएन में भारत ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाक को सुनाई खरी-खोटी












Click it and Unblock the Notifications