भारत के साथ तनाव के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के बड़े मंत्री ने रद्द किया दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के वाणिज्‍य मंत्री विलबुर रॉस ने इस हफ्ते होने वाली अपनी भारत यात्रा कैंसिल कर दी है। रॉस के प्रवक्‍ता की ओर से बताया गया है कि उन्‍होंने खराब मौसम और लॉजिस्टिक से जुड़े मुद्दों की वजह से अपनी भारत यात्रा को कैंसिल किया है। रॉस भारत में यूएस-इंडिया सीईओ फोरम की सह अध्‍यक्षता करने वाले थे। यह फोरम गुरुवार से राजधानी दिल्‍ली में शुरू होने वाला था। आखिरी समय में रॉस की यात्रा ऐसे समय में कैंसिल हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच व्‍यापार और निवेश नीतियों को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ है।

Wilbur Ross

ट्रंप ने भारत पर लगाया हाई-टैरिफ का आरोप

प्रवक्‍ता की ओर से कहा गया है, 'खराब मौसम और तकनीकी समस्‍याकी वजह से उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई और दूसरे लॉजिस्टिकल इश्‍यूज की वजह से भी उन्‍हें अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी है। रॉस को इस बात का अफसोस है कि वह सीईओ फोरम और व्‍यापारिक वार्ता में शामि नहीं हो पा रहे हैं।' प्रवक्‍ता की ओर से बताया गया है रॉस इसमें अलग से हिस्‍सा लेंगे। अमेरिका भारत को दिए गए जीरो टैरिफ स्‍टेटस को खत्‍म करने पर विचार कर रहा है। ई-कॉमर्स को लेकर भारत और अमेरिका के बीच काफी मतभेद हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप बार-बार भारत पर हाई टैरिफ का आरोप लगा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+