Typhoon Nanmadol: बारिश-तूफान ने मचाया कहर, अंतरिक्ष केंद्र को नुकसान पहुंचाया, 13 लाख घरों की बत्ती गुल
जापान के क्यूशू क्षेत्र और अन्य इलाकों को मिलाकर करीब 13 लाख से अधिक घरों में बिजली नहीं है। खाने-पीने के समान वाले स्टोर बंद पड़े हुए हैं।
टोक्यो, 20 सितंबर : जापान में शक्तिशाली तूफान नानमाडोल (Japan Nanmadol powerful typhoon) ने भारी तबाही मचाई है। आज के लिए जापान के टोक्यो, ओसाका और क्योटो शहर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई थी। जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से जापान के कई शहर, इलाके प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को शक्तिशाली तूफान नानमाडोल ने भारी तबाही मचाने के बाद प्रशांत महासागर की तरफ बढ़ गया। इस प्राकृतिक आपदा में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, तूफान की वजह से, क्यूशू द्वीप के दक्षिण में तनेगाशिमा द्वीप पर, जापान एयरोस्पेस एंड एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष केंद्र में एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। (typhoon Nanmadol damage Japan space center)
Recommended Video

13 लाख घरों की बत्ती गुल
जापान के क्यूशू क्षेत्र और अन्य इलाकों को मिलाकर करीब 13 लाख से अधिक घरों में बिजली नहीं है। खाने-पीने के समान वाले स्टोर बंद पड़े हुए हैं, जिसके कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, काफी देर बाद लोगों को राहत मिली। अधिकांश परिवहन मंगलवार को सामान्य हो गया । लोग तूफान के डर से तीन दिन के बाद काम पर लौट आए। बुलेट ट्रेनों और अधिकांश जमीन पर चलने वाले परिवहन का संचालन फिर से शुरू हो गया। हालांकि, पूर्वोत्तर जापान में दर्जनों उड़ानें रोक दी गईं हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उष्णकटिबंधीय तूफान नानमाडोल उत्तरी जापानी तट से प्रशांत महासागर की ओर बढ़ गया है।

जापान में तूफान का कहर
जापान की अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि क्यूशू द्वीप के दक्षिण में तनेगाशिमा द्वीप पर, जापान एयरोस्पेस एंड एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष केंद्र में एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, रॉकेट असेंबली के लिए इस्तेमाल की गई इमारत को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा था। मंगलवार को, चुगोकू और केंद्रीय होकुरिकु क्षेत्र में अधिकतम हवा की गति 40 मीटर प्रति सेकंड और टोकई, किंकी, शिकोकू, तोहोकू, होक्काइडो के सबसे उत्तरी प्रान्त, पूर्वी कांटो क्षेत्र और मध्य कोशिन क्षेत्र में 35 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंचने का अनुमान है। 24 घंटों से मंगलवार की मध्यरात्रि तक, टोकाई में कुल 200 मिलीमीटर, तोहोकू, कांटो, कोशिन और होकुरिकु में 150 मिलीमीटर तक, होक्काइडो में 120 मिलीमीटर तक और किंकी में 100 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।

तेज हवाएं, भारी बारिश ने मचाई तबाही
दक्षिण-पश्चिमी जापान में सोमवार को भयंकर बारिश और हवाओं के साथ आए एक शक्तिशाली तूफान में लगभग 60 लोग घायल हो गए थे। भयंकर तूफान तबाही मचाने के बादउत्तर की ओर टोक्यो की तरफ बढ़ गया था। रविवार को क्युशू इलाके में आफत के रूप में तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। इस दौरान नदियों के गंदे पानी सड़कों पर भर गया और घरों की बिजली गुल हो गईं। जापान मौसम विज्ञान के मुताबिक, तूफान की रफ्तार 108 किमी प्रति घंटे बताई गई थी।

बुलेट रेल सेवाएं हुईं प्रभावित
बता दें कि, एक एक उष्णकटिबंधीय तूफान (A tropical storm) जिसकी वजह से जापान के सड़कों, बुलेट रेल सेवाओं, एयरलाइन सेवाओं को ठप कर दिया था, आज प्रशांत महासागर से की ओर बढ़ गया। फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा कि सोमवार को जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के मियाज़ाकी प्रान्त में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति मियाकोनोजो शहर में एक बाढ़ से ग्रसित खेत में डूबी हुई कार में पाया गया था, और दूसरा मिमाता में भूस्खलन के नीचे पाया गया। खबर के मुताबिक, हिरोशिमा के पश्चिमी प्रान्त में एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। वहीं, पश्चिमी जापान में 115 अन्य घायल हो गए। भारी बारिश और तेज गति के तूफान में लोग गिर गए, टूटी खिड़कियों या उड़ने वाली वस्तुओं के टुकड़ों की चपेट में आ गए।
(Photo Credit: PTI & Twitter)












Click it and Unblock the Notifications