ताइवान के बाद चीन में मेरांती ने मचाई तबाही, हर तरफ बर्बादी के मंजर

फुंजिया, चीन। ताइवान में कहर बरपाने के बाद तूफान मेरांती ने चीन का रुख कर लिया है। इससे चीन के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बर्बादी के मंजर हैं।

meranti

ताइवान में लाखों घरों को जमींदोज करने वाला मेरांती तूफान चीन पहुंच गया है। चीन के फुंजिया प्रांत में मेरांती का सबसे ज्यादा असर देखा गया है।

खबरों के मुताबिक, चीन में तूफान की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग लापता हैं। तूफान की वजह से मकानों के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए जबकि पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई।

चीन और ताइवान के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मेरांती बेहद बड़ा तूफान है और ऐसा भयंकर तूफान लंबे वक्त बाद आया है।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, ये तूफान इतना खतरनाक था कि एकबारगी लगा जैसे सबकुछ उड़ जाएगा। इस इलाके के बुजुर्गों का कहना है कि इस तरह की तबाही उन्होंने पहले नहीं देखी।

ताइवान में तूफान से एक युवक की मौत हो गई जबकि 44 घायल हो गए। तूफान ने ताइवान में दस लाख से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचाया जबकि सात लाख से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। वहीं चीन तूफान के बाद 140 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। एक 800 साल पुराना पुल भी इस तूफान की चपेट में आकर ढह गया। ताइवान और दक्षिण-पूर्वी चीन इससे प्रभावित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+