दो महिला अफसरों को जेल में बंद एक ही कैदी से हुआ प्यार, बैरक में बनाती थीं संबंध, ऐसे खुली पोल...
पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं और इससे पहले आयोवा में इसी तरह की घटना की सूचना मिली थी, जहां एक काउंटी जेल में काम करने वाली एक महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था।
वेल्स/ब्रिटेन, अगस्त 20: एक सवाल लोगों के जेहन में अकसर उठता रहता है, कि आखिर जेल में बंद एक खतरनाक कैदी से जेल में काम करने वाली महिलाएं कैसे प्यार कर बैठती हैं, लेकिन ब्रिटेन के वेल्स स्थित जेल में बंद एक कैदी से जेल में काम करने वाली दो महिलाएं प्यार कर बैठीं और खास बात ये थी, कि उन महिलाओं मे एक जेल की बड़ी अधिकारी है।
Recommended Video

कैदी से जेल की महिलाओं ने बनाए संबंध
वेल्स जेल में बंद एक कैदी को जब कोर्ट में पेश किया गया, उस वक्त खुलासा हुआ, कि जेल में ही काम करने वाली दो महिलाओं के साथ उसने रोमांटिक संबंध बना रखे हैं। इनमें से एक का नाम एलिस हिब्स है, जो जेल में बतौर नर्स काम कर रही है, जबकि दूसरी लड़की का नाम रूथ श्माइलो है, जो जेल में काम करने वाली एक अधिकारी है और उसकी उम्र 25 साल है। अब ये मामला कोर्ट पहुंच गया है और कोर्ट में कहा गया है, कि ये दोनों महिला अधिकारी जेल में काम करते हुए एक कैदी से संबंध बनाए हैं और उन्होंने जेल मैन्युअल का उल्लंघन किया है। आरोप में कहा गया है, कि इन लड़कियों ने कैदी के साथ अनुचित संबंध बनाए हैं। हालांकि, कोर्ट में आरोपी के नाम का नाम गु्प्त रखा गया है।

कैदी के साथ बनाए सेक्सुअल संबंध
रिपोर्ट के मुताबिक, ये कैदी बी-कैटोगिरी जेल में बंद है और ये एक तरह का पार्क जेल है, जहां दोनों महिला अधिकारियों ने कैदी से शारीरिक संबंध बनाए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है, कि कैदी के साथ ये रिलेशनशिप अलग अलग वक्त में बनाए गये हैं। डेली मेल के अनुसार, श्माइलो का कथित तौर पर कैदी के सा करीब 5 महीने तक रिश्ता रहा और ये रिश्ता दिसंबर से अप्रैल 2021 के बीच था। वहीं, हिब्स ने मई से जुलाई 2021 के बीच कथित तौर पर उसी व्यक्ति के साथ संबंध बनाए। नर्स हिब्स पर दो जेलों में काम करने के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब आरोपी को हाल ही में कार्डिफ में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। वहीं, अब अगली बार इस कैदी को अगले महीने कार्डिफ क्राउन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

'कैदी से अनुचित संबंध बनाना गलत'
हिब्स के खिलाफ आरोप में कहा गया है कि, वो जेल सार्वजनिक अधिकारी के तौर पर काम कर रही थी और इस दौरान नर्स अधिकारी ने जान-बूझकर और उचित बहाने बनाकर अपने आप को कैदी के सामने सौंप दिया और उसने निमयों की अवहेलना करते हुए जेल में बंद एक कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और ये एक अनुचित व्यवहार है, जिससे जनता का विश्वास कानून व्यवस्था और जेल व्यवस्था से टूटता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट में महिला अफसरों पर लगाए गये इन आरोपों पर कोर्ट ने गुस्सा जताया है और दोनों अधिकारियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

श्माइलो पर क्या हैं आरोप
श्माइलो के खिलाफ लगाए गये आरोप में कहा गया है, कि "एक सार्वजनिक अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए, अर्थात् एक जेल हिरासत अधिकारी के तौर पर काम करने वाली श्माइलो ने जानबूझकर और उचित बहाने या औचित्य के बिना कैदी के साथ शारीरिक संबंधझ बनाए हैं, जो अनुचित है।" हालांकि, अभी तक आरोपी कैदी ने इन मामलों में किसी भी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, जिससे ये पता चल सके, कि क्या महिला जेल अधिकारी ने डरा- धमकाकर तो उससे संबंध नहीं बनाए। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूब्रिज की रहने वाली हिब्स और पोंटीप्रिड की रहने वाली श्माइलो अगली बार एक याचिका और मुकदमे की तैयारी की सुनवाई के लिए अदालत में पेश होंगी।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
आपको बता दें कि, पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं और इससे पहले आयोवा में इसी तरह की घटना की सूचना मिली थी, जहां एक काउंटी जेल में काम करने वाली एक महिला अधिकारी को अगस्त 2022 में एक कैदी के साथ यौन गतिविधि में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 27 साल के एक अज्ञात अपराधी के साथ संबंध बनाने के आरोप में 29 साल की एक महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। ये महिला अधिकारी तामा काउंटी जेल में काम करती थी। अधिकारी कायला बर्गोम पर कई मौकों पर जेल के कैदियों से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे हैं, लेकिन अब जाकर गिरफ्तारी हुई है। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, दोनों ने सितंबर 2020 से अप्रैल 2021 के बीच सात महीने से अधिक समय तक इस तरह के कृत्यों में भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications