पाकिस्तान में पोलियो टीम पर आतंकी हमला, 2 की मौत
पेशावर। अफगानिस्तान बार्डर से सटे पाकिस्तान के आदिवासी इलाके में आतंकियों के एक ग्रुप ने पोलियो टीम पर अटैक कर दिया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। आतंकियों ने टीम के 3 सदस्यों को भी बंधक बना लिया है। आतंकियों एक पूरे ग्रुप ने पोलियो टीम के सात सदस्यों पर फायरिंग कर दी। इससे पहले भी पाकिस्तान के कराची शहर में पोलियो टीम पर हमला हुआ था।

पाकिस्तान के द डान न्यूजपेपर के मुताबिक, मरने वाले में दो पुलियोकर्मी शामिल है और तीन अन्य लोगों को भी बंधक बना दिया गया है। दो सदस्य आतंकियों के चंगुल से बच निकले। इन लोगों ने घलानई में अपने हेडक्वार्टर पहुंचकर हमले की जानकारी दी।
पाकिस्तान में कराची सहित देश के कई हिस्सों में पोलियो वर्कर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये लोग कई बार इससे पहले भी कई बार आतंकियों के निशाने पर आते रहे हैं। कई चरमपंथी समूहों ने अफवाहें फैल दी थी कि टीकाकरण अभियान जासूसी के लिए एक अभियान या मुसलमानों का बधियाकरण करने की साजिश थी।
पाकिस्तान अभी भी बहुत कम देशों में है, जिसे अभी तक पोलियो मुक्त देश घोषित नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications