स्विट्जरलैंड: स्विस आल्प्स में 2 विमान क्रैश होने से 23 की मौत

ज्यूरिख। स्विट्जरलैंड के स्विस आल्प्स में शनिवार को दो विमान क्रैश होने से 23 लोगों की मौत हुई हैं। पहले एक छोटा विमान क्रैश होकर स्विस आल्प्स के जंगलों में जा गिरा, जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। उसके बाद लोकल एयरलाइन का JU-52 विमान भी क्रैश होकर स्विस आल्प्स के जंगलों में जा गिरा, जिसमें 17 यात्री समेत 2 पायलट मौजूद थे। स्विस आल्प्स में शनिवार को दो विमान एक के बाद क्रैश होने के बाद, सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है।

 स्विट्जरलैंड: स्विस आल्प्स में 2 विमान क्रैश होने से 23 की

यह भी पढ़ें: VIDEO: WW II में डूबे USS लिक्षंग्टन एयरक्राफ्ट को अमेरिका ने ढूंढ निकाला

हालांकि, अथॉरिटी अभी तक यह पता नहीं कर पाए हैं कि क्रैश हुए दूसरे विमान में कुल कितने यात्री सवार थे। विमान दुर्घटना के बाद एयरलाइन्स ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'हमने JU-52 एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की घोषणा कर दी है। फिलहाल, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है।'

स्विस आल्प्स में हुए विमान क्रैश के बाद पुलिस ने कहा कि घटना स्थल पर 5 हेलीकॉप्टर समेत एक बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना ग्रुबुंडेन के कैंटन में पिज सेगनास पर्वत के पश्चिमी किनारे पर हुआ है।

इससे पहले शनिवार को एक छोटा विमान क्रैश होकर जंगलों में गिर गया था, जिसमें 2 बच्चों समेत उनके माता-पिता की मौत की हो गई थी। स्विस अथॉरिटी फिलहाल दोनों विमान दुर्घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: तो क्‍या आसमान में अमेरिकी पायलट्स को फिर से नजर आया एलियन या दूसरे ग्रह का प्राणी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+