ब्रिटेन में नर्व एजेंट प्रयोग के दो नए मामले, बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंग
लंदन। साउथ वेस्ट इंग्लैंड में दो नर्व एजेंट के प्रयोग के दो और मामले सामने आने के बाद ब्रिटेन के गृह मंत्री ने साजिद जावेद ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ताजा मामला साउथवेस्ट इंग्लैंड के एम्सबेरी टाउन का है जहां पर दो लाग सोवियत दौर के खतरनाक नर्व एजेंट के संपर्क में आ गए हैं। आपको बता दें कि इस वर्ष की शुरुआत में रूस के पूर्व जासूस और उनकी बेटी पर इंग्लैंड में ही इसी नर्व एजेंट का प्रयोग किया गया था। इस घटना के बाद रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनाव नए स्तर पर पहुंच गया था।

इस बार दंपति हुआ शिकार
ब्रिटेन में दंपति चार्ली रोली और डॉन स्ट्रगस विल्टशर स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे और शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस जगह पर नर्व एजेंट के प्रयोग की नई घटना हुई वह साल्सिबरी शहर के पास ही है, जहां पर रूस के पूर्व एजेंट सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी यूलिया पर नर्व एजेंट का प्रयोग किया गया था। यह घटना चार मार्च को घटी थी। ब्रिटेन की काउंटर-टेररिज्म पुलिस फोर्स के हेड नील बसु का कहना है कि इस बात की संभावना है कि दोनों घटनाओं का संबंध आपस में हो और यह हमारे लिए साफतौर पर इन्क्वॉयरी का विषय है। पुलिस की ओर से बुधवार को जानकारी दी गई है कि ब्रिटेनल की पोर्टन डाउन डिफेंस लैब की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि जिस नर्व एजेंट का प्रयोग हुआ है वह नोविचोक ही है। ब्रिटेन का मानना है कि यह सोवियत दौर के समय का है और मिलिट्री जमकर इसका प्रयोग करती थी। नील बसु का कहना है कि हमारी पहली प्राथमिकता यह देखना है कि ये दोनों लोग इस नर्व एजेंट के संपर्क में कैसे आए।












Click it and Unblock the Notifications