ताइवान में भूकंप के झटको से कांपे लोग, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 दर्ज की गई
ताइपे,23 मार्च। साउथ ईस्ट चीन के ताइवान में देर रात भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके देर रात 1.41 बजे ताइडांग में महसूस किए गए हैं। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 दर्ज की गई है। इस भूकंप का केंद्र जमीन के 20 किलोमीटर नीचे 23.45 डिग्री नॉर्थ लैटिट्यूड और 121.55 डिग्री ईस्ट लैटिट्यूट पर था। रिपोर्ट के अनुसार दो बार यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहले झटकों के 2 मिनट बाद फिर से हुआलेन काउंटी में 5.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।













Click it and Unblock the Notifications