ऑस्ट्रेलिया: बच्चों को बचाने के लिए परिवार कूदा पानी में, डूबने से 2 भारतीयों की मौत, 1 लापता
केनबरा। ऑस्ट्रेलिया के मूनी बीच में दो बच्चों को बचाने के चक्कर में परिवार के दो लोगों की मौत हुई हैं और एक अभी भी लापता बताया जा रहा है। हालांकि, रेस्क्यू में बच्चों को बचा लिया गया है। जिन्हें बचाया गया उनमें दो लड़कियों की उम्र 15 और 17 साल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी मृतक तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले हैं। इन मृतकों की पहचान घौसुद्दीन (45) और उनके दामाद जुनैद (28) और राहत (35) के रूप में की गई है। घौसुद्दीन और राहत को पानी से बाहर निकाल दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, जुनैद का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट sbs.com.au के मुताबिक, एक भारतीय परिवार सिडनी और ब्रिस्बेन से छुट्टियां मनाने के लिए न्यू साउथ वेल्स से 23 किमी दूर कॉफ्स हार्बर आये थे। सोमवार को शाम को 6 बजे अपने परिवार के बच्चों को पानी में डूबने से बचाने के चक्कर में तीन लोगों कूदे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है।
इंडियन मुस्लिम एसोसिएसन ऑफ ऑस्ट्रेलिया (आईएमएए) के सैयद सिराज पटेल कहा, 'ऐसा लग रहा था जैसे यह परिवार का एक गेट टूगेदर था। सिडनी और ब्रिस्बेन में रह रहा परिवार ने बीच के निकट से एक किराये पर एक घर लिया था।'
ये भी पढ़ें: अब ऑस्ट्रेलिया ने पश्चिमी जेरूशलम को दी इजरायल के राजधानी के तौर पर मान्यता, लेकिन दूतावास रहेगा तेल अवीव में












Click it and Unblock the Notifications