नेपाल के नकली नोट बनाने के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार
काठमांडू। पुलिस ने दो भारतीयों को नेपाली करेंसी के नकली नोट प्रिटिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उनके एक विशेष दल ने इस मामले में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है, जो नेपाल करेंसी के नोटों को प्रिटिंग कर रहे थे। पुलिस ने भारत के रहने वाले 22 साल के बलबीर सिंह और 20 वर्षीय कृष्णा सिंह को गुरूवार को भीमदत्ता पालिका से धर दबोचा।

पुलिस के मुताबिक, दोनों भारतीय शख्स नेपाल में बंद हो चुके 1,000 के पुराने नोटो को प्रिंट कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने नकली नोट बनानी की सामग्री भी उनसे जब्त की है, जिसमें वे नकली बैंक नोटों की करेंसी बनाने के लिए इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने उनसे विभिन्न प्रकार के रसायनों और उपकरणों जब्त किया है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताय कि बलबीर और कृष्णा लंबे समय से भारत में रहकर नेपाली की नकली करेंसी को प्रिंटिंग करने का काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications