डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के अकाउंट को ट्विटर ने किया बंद
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया। ट्विटर की ओर से डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के अकाउंट को बंद किए जाने का फैसला उनके द्वारा साझा किए गए एक वीडियो के बाद लिया गया। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमे डॉक्टर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा और मास्क के इस्तेमाल को लेकर बात कर रहे हैं। इस वीडियो में डॉक्टर ने गलत दावे किए हैं, जिसके चलते ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का अकाउंट ब्लॉक कर दिया।

मास्क की जरूरत नहीं
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने जो वीडियो साझा किया था, उसमे डॉक्टर ने कोरोना के इलाज को लेकर गलत दावे किए हैं, साथ ही कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मास्क की कोई जरूरत नहीं है। ट्विटर के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के ट्विटर अकाउंट के कुछ विकल्पों को बंद कर दिया गया है, जिसके बाद वह 12 घंटे के लिए ट्वीट नहीं कर सकते हैं। बता दें को डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने जो वीडियो साझा किया है वह सोमवार को वायरल हो गया था। हालांकि बाद में ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने भी किया था रीट्वीट
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक पोस्ट को रीट्वीट किया था, जिसमे एक वीडियो का लिंक था और इसमे अमेरिका के डीजीस एक्सपर्ट डॉक्टर एंथनी फाउसी पर कई आरोप लगाए गए हैं। ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रीट्वीट किए गए ट्वीट को भी डिलीट कर दिया है। ट्विटर की ओर से कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस वीडियो को रीट्वीट किया है, लेकिन उसे खुद अपलोड नहीं किया, लेकिन उनके बेटे ने ऐसा किया, जिसकी वजह से सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के बेटे के ट्विटर अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के प्रवक्ता ऐंडी सरेबियन ने ट्वीट करके कहा कि ट्विटर ने राष्ट्रपति के बेटे का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद ट्विटर की ओर से कहा गया कि अकाउंट को स्थायी रूप से सस्पेंड नहीं किया गया है। ट्विटर ने राष्ट्रपति के बेटे से वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा था, जिसके बाद कंपनी ने ही इस वीडियो को डिलीट कर दिया। सरेबियन ने सीएनएन को दिए बयान में कहा कि ट्विटर का यह कदम इस बात का सबूत है कि इतनी बड़ी टेक कंपनी ऑनलाइन अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या कर रही है।
-
US Iran Tension: होर्मुज और खार्ग नहीं, इन 3 इलाकों पर कब्जा करना है डोनाल्ड ट्रंप का असली प्लान -
Petrol Diesel Price: ऊट-पटांग बयान देकर ट्रंप दामाद को कैसे पहुंचा रहे फायदा? भारत में उछलेगा पेट्रोल-डीजल? -
Trump Hormuz Plan: कौन हैं जनरल डेन केन? जिसके कहने पर होर्मुज छोड़ फरार हुए ट्रंप, सरेंडर या मास्टरस्ट्रोक? -
Iran US war: 'अमेरिका ईरान छोड़ देगा', Donald Trump ने किया युद्ध खत्म होने का ऐलान? क्या करेंगे नेतन्याहू? -
Iran America War: ईरान युद्ध पर सरकारी खजाना लुटा रहे ट्रंप, हर 1 सेकेंड पर कितना खर्च कर रहा अमेरिका? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप












Click it and Unblock the Notifications