Twitter पर ट्वीट्स के नीचे अब YouTube जैसे दिखने लगे व्यू काउंट, ऐसे करें चेक
Twitter ने नया फीचर लॉच किया है। अब ट्टीटर पर किए ट्टीट के नीचे बाई ओर व्यू काउंट और लाइक्स हर कोई देख सकेगा। बिलकुल वैसे ही जैसे यूट्यूब में नजर आता है।

Twitter कंपनी जब से एलन मस्क के कंट्रोल में आई है, तब से Twitter आए दिन सुर्खियों में बना हुआ है। बिजनेस में इजाफा करने के लिए दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क ने Twitter में अब तक कई बदलाव किए है। वहीं अब Twitter पर एक नया फीचर भी जोड़ दिया गया है। जिसके बाद अब YouTube की तरह आपको अपने ट्टीट के नीचे व्यू काउंट नजर आने लगेंगे।
याद रहे इस महीने की शुरूआत में एलोन मस्क ने खुलासा किया था कि यह फीचर लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा था "ट्विटर जितना लोग सोचते हैं उससे कहीं अधिक जीवंत है।"
इस नए फीचर के ऐड होने के बाद ट्वीट्स के व्यू काउंट बिलकुल वैसे ही दिखा रहा है, जैसे यूजर्स को यूट्यूब वीडियो पर व्यूज दिखाई देते हैं। इससे पहले केवल वही व्यक्ति जिसने ट्वीट किया होता था वो ट्विटर वो ये देख सकता था कि उसके ट्टीट को कितने लोगों ने देखा लेकिन उसका प्राेसीजर बहुत लंबा था। इसके लिए एनालिटिक्स में जाकर फिर ही ये चेक कर सकते थे लेकिन अब ट्विटर यूजर्स रीट्वीट, कोट ट्वीट और लाइक के साथ, ट्वीट के ऊपरी बाएं कोने पर व्यू काउंट देख पाएंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ठ नहीं है कि ये सुविधा किन प्लेटफ़ॉर्म Android, iPhone और वेब पर उपलब्ध है।

जानें कैसे चेक करें व्यू काउंट
इस नए फीचर के ऐड होने के बाद सभी को ट्वीट्स पर लाइक, शेयर और व्यूज नजर आएंगे। वहीं यूजर्स पहले की तरह अपने पोस्ट पर एनालिटिक्स में जाकर डिटेल भी देख सकते हैं। यूजर को ये जानने के लिए बस ट्वीट पर टैप करना होगा और उसके साथ लिखे "व्यू ट्वीट एक्टिविटी" के साथ छोटा सा ग्राफ देखना होगा।
इसके साथ यूजर को इंप्रेशन देखने को मिलेंगे कि ट्विटर पर इस ट्वीट को कितनी बार देखा गया। प्रोफ़ाइल विज़िट में इस ट्वीट से प्रोफ़ाइल देखे जाने की संख्या, न्यू फॉलोअर्स में मिले फॉलोज सीधे इस ट्वीट से और इसके साथ यूजर के ट्वीट के साथ कितनी बार इंटरैक्ट किया है गया है ये सब नजर आएगा।
$Cashtags नाम से एक और आकर्षक फीचर भी लॉन्च किया
ट्विटर ने $Cashtags नाम से एक और आकर्षक फीचर भी लॉन्च किया है, जो यूजर्स को यूएस स्टॉक एक्सचेंजों, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स, या क्रिप्टोकरंसी में लिस्ट में शामिल स्टॉक की कीमत को प्रतीक के सामने डॉलर का साइन लगाकर जांचने की परमीशन देगा।












Click it and Unblock the Notifications