एलन मस्क की ‘जासूसी’ करने वाला ट्विटर हैंडल नहीं होगा बंद, कहा- मेरी जान से भी ज्यादा जरूरी है फ्री स्पीच

एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर पर पैरोडी अकाउंट पर नकेल कसने के बावजूद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर पर पैरोडी अकाउंट पर नकेल कसने के बावजूद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। एलन मस्क ने एक ट्वीट में कहा कि वह उस शख्स का अकाउंट सस्पेंड नहीं करेंगे जो उनके प्राइवेट जेट को ट्रैक करता रहता है, भले ही यह उनकी निजी सुरक्षा के लिए खतरनाक है। ट्वीटर के नए बॉस ने कहा कि वह अभी भी फ्री स्पीच को अपनी निजी सुरक्षा से अधिक तरजीह देते हैं।

एलन मस्क बोले- फ्री स्पीच मेरी जान से भी अधिक जरूरी

एलन मस्क बोले- फ्री स्पीच मेरी जान से भी अधिक जरूरी

इससे पहले एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर पर हर अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो अपनी पहचान बदलेगा। इसके लिए अब आगे कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी। सीधे अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसके बाद एलन मस्क को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें उनके फ्री स्पीच के वादे की याद दिला रहे हैं। एलन मस्क ने सोमवार को ट्वीट किया, 'फ्री स्पीच के लिए मेरी प्रतिबद्धता मेरे प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाले प्राइवेट जेट के ट्विटर हैंडल पर प्रतिबंध नहीं लगाने तक है, भले ही यह प्रत्यक्ष रूप से मेरी व्यक्तिगत सुरक्षा लिए जोखिम भरा है।'

एलन मस्क ने नहीं बंद किया जासूसी करने वाला एकाउंट

दरअसल यह पूरा मामला @ElonJet नामक एक ट्विटर हैंडल से जुड़ा हुआ है। ट्विटर पर यह अकाउंट जैक स्वीनी नामक एक अमेरिकी प्रोग्रामर का है जो कि ADS-B एक्सचेंज नामक स्रोत से फ्लाइट डेटा का इस्तेमाल करके एलन मस्क के प्राइवेट जेट N628TS को ट्रैक करते रहता है, और उसके अपडेट ट्विटर पर ट्वीट करता रहता है। पिछले साल एलन मस्क ने कथित तौर पर इस हैंडल को चलाने वाले जैक स्वीनी से संपर्क किया और इस ट्रैकिंग को रोकने के लिए 5000 डॉलर देने की पेशकश की, लेकिन उसने इस इतनी कम रकम पर ट्रैकिंग रोकने से इंकार कर दिया।

एलन मस्क ने नहीं मानी जैक स्वीनी की मांग

एलन मस्क ने नहीं मानी जैक स्वीनी की मांग

जैक स्वीनी ने कथित तौर पर एलन मस्क से 50 हजार डॉलर और एक इंटर्नशिप की मांग या फिर एक टेस्ला मॉडल-3 की मांग कर डाली। हालांकि उसे यह नहीं मिला। इसके बाद जैक स्वीनी ने ट्विटर पर लिखा कि अगर एलन मस्क उन्हें उनके प्राइवेट जेट पर आने और उसका वीडियो बनाने की अनुमति देते हैं तो वह अकाउंट बंद कर देगा। हालांकि जैक स्वीनी की यह मांग भी अब तक पूरी नहीं हुई है।

अभी भी जैक स्वीनी ट्रैक कर रहे एलन मस्क की लोकेशन

आपको बता दें कि जैक स्वीनी का एलन मस्क को ट्रैक करने वाला यह एकाउंट अभी भी एक्टिव है। आखिरी बार इस एकाउंट पर एलन मस्क के जेट की लोकेशन 7 नवंबर को ऑस्टिन से टेक्सास बताई थी। जैक स्वीनी ने इस हफ्ते न्यूजवीक में लिखा कि उनकी प्रोफाइल को हटाने की उनकी कोई योजना नहीं है। स्वीनी ने कहा, 'मुझे अब चिंता नहीं है कि मस्क ट्विटर के मालिक हैं। अगर उसने @ElonJet पर प्रतिबंध लगा दिया, तो सारी खबरें उसके ऊपर होंगी, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा करेगा।

जैक स्वीनी ने एलन मस्क को दिया धन्यवाद

स्वीनी ने कहा, ऐसा कहा जाता है, कि आपके पास हमेशा एक मौका होता है। मैंने हाल ही में एक पोल डाला, और मेरे कुछ अनुयायियों को लगता है कि मेरे खाते पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। स्वीनी ने कहा, "मैंने अपना खाता दो साल से अधिक समय तक चालू रखा है, उसी कारण से मैंने इसे 5000 डॉलर में नहीं बेचा, यह मेरा प्रोजेक्ट है और लोग इसमें रुचि रखते हैं। सोमवार को एलन मस्क के फ्री स्पीच के पोस्ट पर जैक स्वीनी ने रिप्लाई दिया है। जैक स्वीनी ने लिखा, 'फ्री स्पीच को लेकर अपने वादे पर कायम रहने के लिए शुक्रिया।'

चर्चित फ्रांसीसी मॉडल मरीन एल हिमर ने कबूला इस्लाम, कहा- मेरे ये जीवन का सबसे खूबसूरत समय है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+