टर्की जेट क्रैश में मारी गई बिजनेस टायकून की बेटी मीना बसारन, अगले माह थी शादी
रविवार को दुबई से इस्तानबुल जा रहा टर्की का एक प्राइवेट जेट ईरान की सीमा में क्रैश हो गया। इस घटना में टर्की के बिजनेस टायकून और यहां के मशहूर सोशलाइट की 28 वर्षीय बेटी मीना बसारन की भी मौत हो गई है। मीना, टर्की के बिजनेसमैन हुसैन बसारन की बेटी थीं और अगले माह उनकी शादी होने वाली थी।
तेहरान। रविवार को दुबई से इस्तानबुल जा रहा टर्की का एक प्राइवेट जेट ईरान की सीमा में क्रैश हो गया। इस घटना में टर्की के बिजनेस टायकून और यहां के मशहूर सोशलाइट की 28 वर्षीय बेटी मीना बसारन की भी मौत हो गई है। मीना, टर्की के बिजनेसमैन हुसैन बसारन की बेटी थीं और अगले माह उनकी शादी होने वाली थी। मीना के साथ उनके सात दोस्तों और तीन क्रू मेंबर्स ने भी दम तोड़ दिया।

14 अप्रैल को थी शादी
मीना अगले माह होने वाली शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गई थीं। उनके दोस्तों के अलावा विमान के क्रू मेंबर्स में तीन महिलाएं शामिल थीं। घटनास्थल से 11 जले हुए शव मिले हैं और डीएनए के तौर पर इनकी जांच की गई है।
टर्की के हेबर तुर्क वेबसाइट के अनुसार, 14 अप्रैल को बिजनेसमैन मुरत गीजर से मीना का विवाह इस्तांबुल के सिराली पैलेस में भव्य आयोजन के साथ होना था।

ईरान में हुआ क्रैश
यह घटना इरान के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के कारण हुई। रिपोर्ट के अनुसार, शहर ए कोर्ड में विमान एक पहाड़ से टकरा गया। टकराने के तुरंत बाद विमान आग की लपटों में तब्दील हो गया। जो जेट क्रैश हुआ है वह मीना के पिता का ही था और कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डीयर चैलेंजर ने उसे तैयार किया था। रविवार को फ्लाइट ने यूएई के शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक ऑप किया था। टेक ऑफ करने के कुछ ही मिनटों बाद यह क्रैश हो गया।

मीना के इंस्टाग्राम पर 86,000 फॉलोअर्स
यह जेट जागरोस की पहाड़ियों में क्रैश हुआ है और रविवार से ही यहां पर बारिश जारी है। इस बारिश की वजह से रेस्क्यू के लिए आने वाले हेलीकॉप्टर्स लैंड नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में बॉडीज को भी रिकवर करना मुश्किल हो पा रहा है। बसारन लगातार अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने ट्रिप की फोटोग्राफ शेयर कर रही थीं। उन्हें इंस्टग्राम पर करीब 86,000 लोग फॉलो करते हैं।

क्या करते हैं मीना के पिता
बसारन अपने पिता की कंपनी बसारन होल्डिंग्स में ही काम करती थीं। बसारन ट्रैबजोनस्पोर फुटबॉल क्लब की पूर्व डिप्टी चेयरमैन रहे चुके हैं। उनका बिजनेस याट बनाने से लेकर एनर्जी प्रोडक्शन तक फैला हुआ है। इसके अलावा उन्होंने इन्स्तानबुल में दो अलीशान अपार्टमेंट ब्लॉक्स 'मीना टावर्स' बनाए हैं और दोनों उनकी बेटियों के नाम पर ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications