टर्की ने रूस से कहा, आग से खेलने की कोशिश न करें
अंकारा। टर्की के राष्ट्रपति रजप तायीप एर्दोगान ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि रूसी लड़ाकू विमान को गिराए जाने के मुद्दे पर वो 'आग से ना खेलें।'

टेलीविजन पर दिए गए भाषण में उन्होंने कहा कि पेरिस में पर्यावरण पर हो रहे सम्मेलन के दौरान वह इस मसले को हल करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन से आमने-सामने बात करना चाहते थे।
लेकिन उनके सहायक ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया है, क्योंकि टर्की विमान वाली घटना के लिए माफी मांगने के लिए तैयार नहीं है। रूस के विदेश मंत्री के मुताबिक, रूस ने टर्की के साथ वीज़ा मुक्त व्यवस्था को भी रद्द करने का फैसला किया है।
टर्की का कहना है कि रूसी जेट उसके हवाई क्षेत्र में था जब उसे निशाना बनाया गया, लेकिन रूस इस बात पर अड़ा है कि जेट सीरियाई हवाई क्षेत्र में था।
राष्ट्रपति एर्दोगान ने कहा कि वह मैं पेरिस में राष्ट्रपति पुतिन से आमने-सामने मिलना चाहते हैं। वह इस मसले को एक सही मोड़ पर लाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि टर्की इस बात से परेशान है कि यह मसला इतना बढ़ गया।
लेकिन एर्दोगान ये भी कहा कि टर्की, रूस से अपने रिश्तों को बिगाड़ना नहीं चाहता।बहरहाल रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी दी कि इस घटना से टर्की के हितों पर गंभीर असर पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications