समुद्र के अंदर से गुजरेगी तुर्की की यह लोकल ट्रेन

Turkey Train
इस्तांबुल। ट्रेन जब किसी टनल में प्रवेश करती है, तो उसका रोमांच अलग ही होता है, वो टनल चाहे छोटा हो या बड़ा, पहाड़ को चीरता हुआ बनाया गया हो या जमीन को। लेकिन इस टनल का रोमांच उससे कई गुना अधिक होगा, क्योंकि यहां पर ट्रेन समुद्र के अंदर से होते हुए गुजरेगी। यह रोमांचक नजारा हर रोज तुर्की में देखने को मिलेगा, जहां पर लोकल ट्रेन के लिये समुद्र के अंदर से टनल बनाया गया है।

तुर्की ने मंगलवार को समुद्र के अंदर चलने वाली लोकल ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन इस्तांबुल के एशियाई और यूरोपीय इलाकों को आपस में जोड़ेगी। मरमरे नाम से शुरू किया गया यह रेलपथ दो द्वीपों को आपस में जोड़ने का काम करेगा। इस पथ पर दौड़ने वाली ट्रेन हर घंटे 75,000 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी और दिनभर में यह 10 लाख लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेगी।

सिन्हुआ ने बताया कि राष्ट्रपति अबदुल्ला गुल और प्रधानमंत्री रीसेप तय्यीप एरडोगन ने लगभग 10,000 लोगों की उपस्थिति में ट्रेन पथ के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। तुर्की सरकार ने गणराज्य की स्थापना के 90 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह ट्रेन चलायी गई है। तुर्की सरकार का उद्देश्य समुद्र के अंदर चलने वाली लोकल ट्रेन परियोजना के माध्यम से इस्तांबुल के यातायात को आसान बनाना और यात्रियों का समय बचाना है।

9.0 तीव्रता का भूकंप भी नहीं तोड़ पायेगा टनल को

खास बात यह है कि इस परियोजना का प्रस्ताव आज से करीब 150 साल पहले ओटोमैन सुल्‍तान नाम के एक व्‍यक्ति द्वारा रखा गया था। सुल्तान के इस प्रस्ताव का नक्शा बनाकर उन्हीं के वंशज अब्दुल हमीद ने 1891 में पुन: पेश किया, लेकिन फिर भी सरकार ने उसे असंभव कहकर नकार दिया। लेकिन 8 साल पहले तुर्की सरकार ने इस प्रोजेक्ट को फिर से उठाया और इस पर काम शुरू किया। आज मेहनत दुनिया के सामने है।
अधिकारियों के अनुसार आगे चलकर इस रेल रूट का इस्‍तेमाल पश्चिमी यूरोप से चीन तक के लिये प्रस्तावित रेल मार्ग में भी किया जा सकता है। इस टनल का निर्माण समुद्र को काट कर नहीं किया गया है, बल्कि एक छोर से दूसरे छोर तक एक विशाल ट्यूब डाली गई है, जो टुकड़ों में जोड़-जोड़ कर बनायी गई है। इसी ट्यूब के अंदर ही ट्रेन दौड़ेगी। यह 55 मीटर की गहरायी पर है। कहा जाता है कि दुनिया की तीसरी सबसे गहरी रेलवे टनल है।

इस टनल की खास बात यह है कि अगर रिक्टेयर पैमने पर 9 की तीव्रता वाला भी भूकंप आ गया, तो भी इसे कोई क्षति नहीं पहुंचने वाली है। भूगर्भशास्त्रियों के के अनुसार भूकंप की दृष्टि से इस्तांबुल में यह सबसे सुरक्षित जगह है। असल में यह ट्यूब फ्लेक्सिबल ज्वाइंट्स के माध्यम से जोड़ी गई है। लिहाजा भूकंप के झटकों का उस पर कोई असर नहीं होगा।

इससे पहले जापान के द्वीपों होन्शू और होक्काइडो को कनेक्ट करने वाली समुद्र के अंदर की सेइकन टनल सबसे गहरी टनल है। वह समुद्र तल से 140 मीटर और समुद्री सतह से 240 मीटर की गहराई में स्थित है। इसके अलावा ब्रिटेन और फ्रांस को कनेक्ट करने वाली चैनल टनल लिंकिंग समुद्र की सतह से 75 मीटर नीचे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+