टर्की में 8,000 ऑफिसर्स को सरकार ने लिया हिरासत में

अंकारा। टर्की सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक करीब आठ हजार पुलिस अधिकारियों को तख्‍तापलट की कोशिश में शामिल होने के शक में सस्‍पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा सेना और न्याय व्यवस्था से जुड़े करीब छह हजार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें सेना में जेनरल रैंक तक के ऑफिसर शामिल हैं।

turkey-failed-military-coup-150

टर्की में राष्ट्रपति रेचप तैयब एर्डोगन ने विद्रोह करने वालों को वायरस करार देते हुए सभी को सरकारी प्रतिष्ठानों से निकालने की कसम खाई है।

टर्की सरकार का दावा है कि तख्‍तापलट के पीछे धर्म गुरु फेतुल्‍ला गिलेन का हाथ है। गिलेन इन दिनों अमेरिका में हैं और उन्होंने अपनी किसी भी तरह की भूमिका से साफ इनकार किया है।

टर्की की सरकारी मीडिया की ओर से जानकारी दी गई है कि देश भर में 100 से ज्‍यादा जनरल और एडमिरल को हिरासत में लिया गया है।

वहीं टर्की के आठ सैन्य अधिकारी हेलीकाफ्टर के जरिए ग्रीस भाग गए हैं। उन्हें ग्रीस में गैरकानूनी ढंग से प्रवेश करने के आरोप में ग्रीस के सीमावर्ती शहर अलेक्जांद्रोपाउली में कोर्ट में पेश किया गया है।

टर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनकी सरकार मृत्युदंड को फिर से बहाल करने पर विचार कर रही है। वर्ष 2004 में यूरोपियन यूनियन में शामिल होने के महम में तुर्की में मृत्युदंड को खत्‍म कर दिया गया था। टर्की में वर्ष 1984 के बाद से फांसी की सजा किसी को नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+