Turkey: तुर्की से मिटा दिया जाएगा कुत्तों का नामोनिशान! 40 लाख कुत्तों को हटाने संसद में बिल पास

Turkey News: तुर्की की संसद ने मंगलवार को एक कानून को मंजूरी दे दी है, जिसका मकसद लाखों आवारा कुत्तों को पकड़कर उन्हें आश्रय गृहों में रखना है। इस योजना ने पशु प्रेमियों को चिंतित कर दिया है और उनका कहना है, कि सामूहिक नसबंदी अभियान एक बेहतर समाधान होगा।

राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन की सत्तारूढ़ AK पार्टी ने संसद में इस कानून को पेश किया था, जिसके तहत नगर पालिकाओं को आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर आश्रय गृहों में पहुंचाना होगा। इस कानून के तहत आक्रामक व्यवहार दिखाने वाले या असाध्य रोगों से ग्रस्त कुत्तों को मार दिया जाएगा।

Turkey News

तुर्की में कुत्तों पर कानून

तुर्की में कुत्तों को लेकर बनाए गये पिछले कानून के तहत, नगर पालिकाओं को सभी स्ट्रीट डॉग्स का नसबंदी और टीकाकरण करना पड़ता था और इलाज के बाद उन्हें वहीं छोड़ना पड़ता था, जहां से उन्हें लाया जाता था। संसद में जो कानून लाया गया है, उसके मसौदे के मुताबिक, तुर्की में स्ट्रीट डॉग्स की आबादी करीब 40 लाख होने का अनुमान है और नगरपालिकाओं ने पिछले 20 वर्षों में लगभग 25 लाख कुत्तों की नसबंदी की है।

जानवरों की देखभाल अक्सर पड़ोस के निवासी करते हैं और उनके साथ पालतू जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता है। विधेयक के अनुसार, वर्तमान में 1,05,000 कुत्तों की क्षमता वाले 322 पशु आश्रय हैं। कानून के अनुसार सभी नगर पालिकाओं को अपने वार्षिक बजट का कम से कम 0.3% पशु पुनर्वास सेवाओं और आश्रयों के निर्माण पर खर्च करना होगा।

नये कानून के अनुसार, नगरपालिकाओं को नए आश्रयों के निर्माण और मौजूदा आश्रयों में सुधार के लिए 2028 तक का समय दिया जाएगा। पिछले कुछ हफ्तों में हजारों लोग कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं और कई जगहों पर उनकी पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई।

एनिमल लवर्स ने कानून को लेकर दिखाया गुस्सा

इस्तांबुल के सिशाने स्क्वायर में सैकड़ों लोग एकत्र हुए और सरकार के इस नये कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आयोजकों ने भीड़ से कहा, कि "आपका नरसंहार कानून हमारे लिए सिर्फ़ एक कागज़ का टुकड़ा है।"

उन्होंने कहा, कि "हम सड़कों पर कानून लिखेंगे। जीवन और एकजुटता की जीत होगी, न कि घृणा और शत्रुता की।" राजधानी अंकारा में पशु प्रेमियों ने नगर निगम के दफ्तरों के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। अर्दोआन सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए उन्होंने कहा, कि "हम सरकार को बार-बार चेतावनी दे रहे हैं, कानून को रोकें। इस देश के खिलाफ यह अपराध न करें।"

राजनीतिक दलों और पशु कल्याण समूहों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन, यूरोप के शहरों में भी आयोजित किए गए, जहां चेतावनी दी गई, कि यह कानून पर्यटकों को तुर्की आने से रोक सकता है।

तुर्की की मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा, कि वह देश के सर्वोच्च न्यायालय में इसे रद्द करने की मांग करेगी।

रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी मूरत अमीर ने रविवार रात संसद में कहा, कि "आपने एक ऐसा कानून बनाया है, जो नैतिक रूप से, कर्तव्यनिष्ठा से और कानूनी रूप से टूटा हुआ है। आप अपने हाथ खून से नहीं धो सकते।" उन्होंने सवाल किया, कि अगर कमजोर पशुओं को मारना मकसद नहीं है, तो बिल में स्वस्थ और आक्रामक जानवरों को इकट्ठा करने का आह्वान क्यों किया गया है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+