भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा- फैसला लेने का सही वक्त है
वॉशिंगटन। अमेरिका के डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार तुलसी गबार्ड ने कहा है पाकिस्तानी नेताओं के लिए आतंकवादियों के खिलाफ सख्त फैसला लेने का सही समय है। तुलसी ने कहा आतंकवादियों का सुरक्षित पनाहगार होने के चलते पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव पैदा हो रहा है। जब तक पाकिस्तान आतंकवादियों को अपने देश में पनाह देता रहेगा तब तक दोनों देशों के बीच तनाव बना रहेगा।

हवाई से चार बार सांसद रही तुलसी ने कहा कि, पाकिस्तानी नेताओं के लिए आतंकवादियों के खिलाफ सख्त फैसला लेने का सही समय है। बता दें कि 37 वर्षीय तुलसी गबार्ड भारत की पहली महिला हिंदू सांसद हैं और उनका सांसद के रूप में यह चौथा कार्यकाल है।वहीं कांग्रेस के सदस्य टेड योहो ने भी पाकिस्तान से कहा कि वह आतंकवादी संगठनों से निपटने के लिए सार्थक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और हिंद-प्रशांत क्षेत्र भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनावपूर्ण स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
योहो ने कहा कि मैं पाकिस्तान से अपील करता हूं कि वह अपने देश में काम कर रहे आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए सार्थक कदम उठाए और दोनों देश अपने मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। बता दें 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा आतंकी घटना में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश ए मुहम्मद ने जिम्मेदारी ली थी।
इस हमले में 40 सुरक्षा बल के जवान मारे गए थे। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमले किए। भारतीय वायु सेना के इस ऑपरेशन में जैश के कई आतंकवादी, प्रशिक्षक, वरिष्ठ कमांडर और जिहादी मारे गए हैं।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications