Fact Check: 'गले में पेंडेंट-हाथ में रिंग', तृषा कृष्णन ने CM विजय से कर ली सगाई! क्या है वायरल तस्वीर का सच?

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म जगत से लेकर बॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो गले में एक सुंदर पेंडेंट और खास अंगूठी पहने दिख रही हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि तृषा ने सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली हैं।

तृषा कृष्णन के बारे में कहा जा रहा है कि वो इन दिनों तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लोकप्रिय स्टार थलापति विजय के साथ रिलेशनशिप में हैं इसलिए जैसे ही उनकी सगाई की खबरें वायरल हुईं वैसे ही फैंस में खलबली मच गई।

Trisha Krishnan

लोग उनसे सोशल मीडिया पर सवाल करने लगे कि 'मैडम क्या आप ने सगाई कर ली?', एक यूजर ने पूछा कि 'कौन हैं वो स्पेशल इंसान?' तो वहीं एक फैंस ने सवाल किया कि 'क्या आप अब सियासी परिवार का हिस्सा बनने जा रही हैं, क्या आपने विजय थलपति से गुपचुप सगाई कर ली है?'

क्या है वायरल तस्वीर का सच?

इस वायरल तस्वीर और वीडियो की जब जांच पड़ताल की गई तो पाया गया कि ये तस्वीर और वीडियो तब का है, जब तृषा 'ठग लाइफ' फिल्म के प्रमोशन के लिए किसी इवेंट में गई थीं, ये ताजा तस्वीर नहीं है, पुराना वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इस हिसाब से सगाई की खबरें पूरी तरह से गलत हैं।

Trisha Krishnan और CM थलापति विजय के बीच चल रहा अफेयर?

गौरतलब है कि तृषा कृष्णन का नाम पिछले काफी समय से थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के दौरान एक्ट्रेस को विजय के घर पर उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताते देखा गया था लेकिन तृषा ने हमेशा विजय को अपना करीबी और अच्छा दोस्त बताया है।

CM थलापति विजय का होने जा रहा है तलाक!

दरअसल विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच में सबकुछ सही नहीं चल रहा है, संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी हुई है जिसमें उन्होंने विजय पर किसी अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है, जिसके बाद कयास लगने लगे कि शायद तृषा ही वो एक्ट्रेस हैं।

विजय-तृषा की ऑन-स्क्रीन जोड़ी बेहद लोकप्रिय

आपको बता दें कि थलापति विजय और तृषा की ऑन-स्क्रीन जोड़ी बेहद लोकप्रिय रही है और दोनों ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक साथ काम किया है। रील लाइफ की इस बेमिसाल केमिस्ट्री के चलते ही जब भी दोनों साथ दिखते हैं, फैंस उनकी शादी और निजी जिंदगी को लेकर कयासबाजी शुरू कर देते हैं।

Trisha Krishnan

कौन है तृषा कृष्णन?

4 मई 1983 को जन्मी त्रिशा कृष्णन साउथ सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ-साथ भारत की सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक है, 1999 में 'मिस चेन्नई' का खिताब जीतने के बाद त्रिशा ने तमिल रोमांटिक ड्रामा जोड़ी (1999) से साउथ सिनेमा में कदम रखा, इसके बाद त्रिशा ने मौनम पेसियाधे (2002), सामी (2003), गिल्ली (2004), आरु (2005), और उनाक्कम एनाक्कम (2006), और वर्षम (2004), नुव्वोस्तानांते नेनोद्दंताना (2005), अथाडु (2005), आदावरी मतलाकु अर्धालु वेरुले (2007), और कृष्णा (2008) जैसी चर्चित फिल्मों मे काम किया। वो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तेलुगु के लिए तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तेलुगु के लिए नंदी पुरस्कार जीत चुकी हैं।

Trisha Krishnan

फिल्म ' खट्टा मीठा' के जरिए रखा बॉलीवुड में कदम

तृषा ने हिंदी सिनेमा में फिल्म खट्टा मीठा (2010) से कदम रखा था जबकि कन्नड़ सिनेमा में उन्होंने पावर (2014) और मलयालम सिनेमा में हे जूड (2018) से डेब्यू किया था, उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म लियो (2023) है।

Trisha Krishnan

बिजनेसमैन वरुण मनियन से टूटा था रिश्ता

तृषा की साल 2015 में बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई हुई थी, जो कि टूट गई थी, इसके बाद उनका नाम राणा दग्गुबाती के साथ जुड़ा था। उन्होंने 2026 में भी अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा है वो हाल ही में हिट फ़िल्म 'करुप्पु' में सूर्या के साथ नजर आईं हैं।

यह पढ़ें:Love Story: चलती ट्रेन में पूनम पर दिल हार बैठे थे शत्रुघ्न सिन्हा, 7 साल तक था मशहूर अभिनेत्री से चक्कर!
यह पढ़ें:Love Story: चलती ट्रेन में पूनम पर दिल हार बैठे थे शत्रुघ्न सिन्हा, 7 साल तक था मशहूर अभिनेत्री से चक्कर!
यह पढ़ें:Love Story: गर्भवती होने पर खुला था सपना चौधरी की शादी का राज,पति ने खुद सुनाई थी प्रेम कहानी, अब टूटा रिश्ता!
यह पढ़ें:Love Story: गर्भवती होने पर खुला था सपना चौधरी की शादी का राज,पति ने खुद सुनाई थी प्रेम कहानी, अब टूटा रिश्ता!

Fact Check

दावा

तृषा कृष्णन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो हाथ में रिंग और गले में पेंडेंट पहने दिख रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई है कि उन्होंने सगाई कर ली है।

नतीजा

सोशल मीडिया पर चल रही खबर पूरी तरह से गलत है

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+