IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार, हैंडशेक होगा या नहीं? दिया जवाब

IND W vs PAK W Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 14 जून रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से ठीक पहले दोनों देशों के कप्तानों के बड़े बयान सामने आए हैं। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होने वाले इस हाई-प्रेशर मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने मीडिया से बातचीत की।

मैच से पहले दोनों को कप्तान का बयान आया सामने (IND W vs PAK W Womens T20 World Cup 2026)

पिछले साल भारत को वनडे विश्व कप का खिताब जिताने वाली हरमनप्रीत कौर जहां एक बार फिर सकारात्मक शुरुआत के साथ टूर्नामेंट की लय तय करने के लिए आश्वस्त दिखीं। वहीं पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने इस टूर्नामेंट को अपने देश में महिला क्रिकेट के भविष्य के लिए संजीवनी बताया। दोनों कप्तानों के बयानों में अनावश्यक आक्रामकता या सनसनी के बजाय खेल के प्रति सम्मान, परिपक्वता और एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी की झलक देखने को मिली है।

IND W vs PAK W 1

'भारत-पाक मैच का दबाव बचपन से देख रही हूं'

हरमनप्रीत ने कहा कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हमेशा आपकी आगे की दिशा और लय तय करता है। हम सभी इस मैच को लेकर उत्साहित हैं और उसी सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेंगे, जिसने हमें पिछले वनडे वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया था। भारत-पाकिस्तान मैच के दबाव को स्वीकार करते हुए कप्तान ने कहा कि मैंने यह दबाव तब से महसूस किया है जब मैं एक फैन के रूप में क्रिकेट देखती थी। अब जब मैं खेल रही हूं तो जिम्मेदारी और दबाव दोनों ज्यादा हैं। हरमन ने साफ कहा कि इस तरह का दबाव वह बचपन से देख रही हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने पर क्या बोलीं कप्तान?

हरमनप्रीत ने इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में ऋचा घोष की शानदार पारी की तारीफ करते हुए कहा कि ऋचा हमारी गेम-चेंजर खिलाड़ी हैं। इस एक पारी ने उनका आत्मविश्वास लौटा दिया है और वे नेट्स पर भी बेहतरीन टाइमिंग के साथ बल्लेबाजी कर रही हैं। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने को लेकर सवाल पूछा गया तो हरमनप्रीत ने जवाब देते हुए कहा कि हम यहां सिर्फ क्रिकेट खेलने आए हैं और हमारी टीम में खेल के अलावा किसी अन्य विषय पर कोई बात नहीं होती।

फातिमा सना ने कही दिल की बात

दूसरी ओर पाकिस्तान की युवा कप्तान फातिमा सना ने इस मुकाबले और पूरे विश्व कप को अपने देश के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि आईसीसी ने पाकिस्तान को अगले महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी सौंपकर एक बेहतरीन पहल की है। ऐसे में यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत अहम है। अगर हम यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हमें अपने देश में और अधिक समर्थन मिलेगा।

फातिमा ने एक बड़ा सामाजिक पहलू सामने रखते हुए कहा कि यदि उनकी टीम बर्मिंघम में और फिर घरेलू मैदान पर अच्छा खेलती है, तो पाकिस्तान के रूढ़िवादी समाज में बदलाव आएगा और अधिक माता-पिता अपनी बेटियों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बर्मिंघम में मिल रहे फैंस के समर्थन पर भी खुशी जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+