Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक आंधी-पानी की आशंका, 19 राज्यों में Rain Alert, IMD ने की खास अपील

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आंधी-पानी का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है और इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट चेक करें।

इस मौसमी बदलाव का मुख्य कारण वायुमंडल के निचले हिस्से में बनी चक्रवाती हवाएं हैं। IMD ने देश के जिन राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु, त्रिपुरा और मेघालय शामिल हैं।

Aaj Ka Mausam

IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि 'पिछले दो दिनों से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां हो रही हैं। हमने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। आज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में है। इसके असर से आज पंजाब, हरियाणा, NCR-दिल्ली और हिमालयी इलाकों में भी बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रहने की उम्मीद है।'

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश की आशंका है। रात के समय दिल्लीवासियों को 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे तापमान में गिरावट होगी।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, मेरठ, शाहजहांपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर और प्रयागराज में तेज आंधी-बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार में मौसम विभाग की ओर से पटना, गया, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, अररिया, खगड़िया, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों का अनुमान है कि यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के बीच भारी बारिश हो सकती है।

Aaj Ka Mausam

पश्चिम बंगाल में में येलो अलर्ट

पश्चिम बंगाल के बीरभूम, दुर्गापुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद, कलिम्पोंग और अलीपुर द्वार जिलों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे वाली आंधी चलेगी। वहीं, पंजाब के जिलों जैसे पटियाला, बरनाला, लुधियाना, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ़ और होशियारपुर में 14 से 16 जून के बीच तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर और उधमसिंह नगर में 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, शिमला, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन, किन्नौर, हमीरपुर और सिरमौर जिलों में भी भारी बारिश और तेज आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल -कश्मीर में भी मौसम रहेगा कूल-कूल

हिमाचल के मनाली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम, गांदरबल, डोडा, रामबन, बांडीपोरा और कठुआ में भारी बारिश का अलर्ट है, जिसके चलते श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यह पढ़ें:Bengaluru Weather: मूसलाधार बारिश के बाद पानी-पानी हुआ बेंगलुरु, आज कैसा रहेगा मौसम?
यह पढ़ें:Bengaluru Weather: मूसलाधार बारिश के बाद पानी-पानी हुआ बेंगलुरु, आज कैसा रहेगा मौसम?
यह पढ़ें:Weather Update: अगले 8 घंटे में 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का Red Alert, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
यह पढ़ें:Weather Update: अगले 8 घंटे में 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का Red Alert, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+