डोनाल्ड ट्रंप को भारत का बर्थडे गिफ्ट ट्रंप गांव, जानिए इस गांव के बारे में
वॉशिंगटन। आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 71वां जन्मदिन है और भारत की ओर से उन्हें एक ऐसा गिफ्ट देने का ऐलान किया गया है जिसके बारे में उन्होंने शायद अभी तक सोचा नहीं है। अगली बार जब आप राजस्थान जाएं तो यहां के मेवात में ट्रंप गांव जाना मत भूलिएगा। जीं हां, सुलभ इंटरनेशनल के फाउंडर बिंदेश्वर पाठक ने इस बात का ऐलान किया है कि वह भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर एक गांव का नाम रखेंगे।

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले ऐलान
बिंदेश्वर पाठक हाल ही में वह अमेरिका में थे और यहां पर ही उन्होंने इस बात का ऐलान किया। बिजनेस इनसाइडर की खबर के मुताबिक उनका यह ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 जून को अमेरिका की यात्रा से पहले हुआ है और उनके अमेरिकी दौरे का ही हिस्सा है। इस ऐलान का मकसद दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूती देना है। पाठक ने ऐलान किया, 'मैं भारत में एक गांव का नाम ट्रंप गांव करने का ऐलान करता हूं।' उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के रिश्तों में गर्मजोशी लाने की कोशिशों के तहत ही उन्होंने इस बात की घोषणा की है।
राजस्थान के मेवात में ट्रंप गांव
ट्रंप गांव मेवात क्षेत्र में डेवलप हो रहा है। बिंदेश्वर पाठक भारत में कई मानवाधिकार कार्यों से जुड़े हैं खासतौर पर वह देश में साफ-सफाई के कार्यों के लिए लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। पाठक ने ट्रंप गांव के बारे में उस समय घोषणा की जब वह अमेरिका में बसे भारतीयों को संबोधित कर रहे थे। पाठक ने कहा कि वह भारत में एक बड़ी आबादी को साफ-सफाई मुहैया कराने और शौचालय उपलब्ध कराने पर काम कर रहे हैं। साथ ही वह देश में साफ-सफाई के लिए मानवीय संसाधनों के प्रयोग की प्रैक्टिस को खत्म करने की दिशा में भी कोशिशें कर रहे हैं। पाठक ने जानकारी दी, 'एक शौचालय की कीमत 25 डॉलर से लेकर 500 डॉलर तक हो सकती है, यह कीमत शौचालय किस प्रकार का निर्मित हो रहा है इस पर निर्भर करता है। तकनीक में कोई बदलाव नहीं होता है।'












Click it and Unblock the Notifications