पीएम मोदी के साथ भारत में धार्मिक आजादी पर डोनाल्‍ड ट्रंप करेंगे बात, पाकिस्‍तान के साथ रिश्‍ते भी वार्ता का एजेंडा

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्र‍पति डोनाल्‍ड ट्रंप सोमवार को पहली आधिकारिक भारत यात्रा पहुंचेंगे। दो दिनों की उनकी इस पहला यात्रा पर कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। शुक्रवार को ट्रंप एडमिनिस्‍ट्रेशन के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि राष्‍ट्रपति ट्रंप इस दौरान जहां व्‍यापार से जुड़ी चिंताओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे तो धार्मिक आजादी पर भी बातचीत होगी। अधिकायिों की मानें तो ट्रंप भारत दौरे पर व्‍यापार में मौजूद बाधाओं के अलावा टैरिफ का जिक्र तो करेंगे। मगर अमेरिका के साथ किसी डील को लेकर घोषणा का सारा दारोमदार भारत पर होगा।

donald-trump

यह भी पढ़ें-ट्रंप बोले भारत की आबादी 150 करोड़, खुद को फिर बताया FB पर नंबर वन

अल्‍पसंख्‍यकों को समान अधिकार देने की गुजारिश

अधिकारियों ने बताया ट्रंप खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से चलाए गए कार्यक्रम 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम को ध्‍यान में रखकर बात करेंगे। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाता के दौरान राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप इस बात की गुजारिश उनसे कर सकते हैं कि भारत में अल्‍पसंख्‍यकों को बराबर अधिकार दिए जाएं। इसके साथ ही वह पाकिस्‍तान के साथ सभी मतभेदों को दूर करने की अपील भी पीएम मोदी से कर सकते हैं। वह पीएम मोदी से कह सकते हैं कि द्विपक्षीय वार्ता के जरिए भारत-पाक आपसी मतभेदों को दूर करें। अधिकारियों ने बताया, 'राष्‍ट्रपति ट्रंप लोकतंत्र की साझा परंपराओं और आजादी की बात सार्वजनिक और निजी तौर पर करेंगे। वह मुख्‍य रूप से भारत में धार्मिक आजादी के मुद्दे को पीएम मोदी के सामने उठाएंगे। यह मुद्दा ट्रंप और उनके प्रशासन के लिए काफी अहम है।'

नहीं होगी कोई बड़ी ट्रेड डील

ट्रेड डील के बारे में बताया गया है कि किसी भी तरह के ट्रेड पैकेज के बारे में कोई ऐलान नहीं होगा। अगर ऐसा कुछ होता है तो यह पूरी तरह से भारत पर निर्भर होगा कि वे क्‍या करने के लिए तैयार हैं। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की असफलता के लिए एक ऐसे समझौते को जिम्‍मेदार ठहराया है जो हाल ही में किया गया था। इसके बाद वार्ता और भी ज्‍या दा मुश्किल हो गई है, ऐसा ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों का मानना है। हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि उनके दो दिवसीय भारत दौरे पर कोई बड़ी डील भारत के साथ नहीं होगी। हालांकि उन्‍होंने कहा था कि एक सुखद समझौते के बारे में ऐलान हो सकता है मगर यह नवंबर में होने वाले चुनावों के बाद ही हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+