ट्रंप ने कहा- 'नागरिकता छीन लूंगा' तो पुष्पा बने जोहरान ममदानी, दिया करारा जवाब
Zohran Mamdani Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा न्यूयॉर्क सिटी मेयर पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयानों ने देश की राजनीति में उबाल ला दिया है। ट्रंप ने न केवल ममदानी की नागरिकता पर सवाल उठाया, बल्कि यहां तक कहा कि अगर वह अपने इमिग्रेशन विरोधी वादों पर अड़े रहते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर, हिरासत केंद्र में भेजा जाएगा और देश से निर्वासित कर दिया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार, 1 जूलाई दोपहर दक्षिण फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, कि बहुत से लोग कह रहे हैं कि वो (ममदानी) यहां गैरकानूनी रूप से हैं... हम हर चीज की जांच करने जा रहे हैं। और उम्मीद है कि वह सिर्फ कम्युनिस्ट नहीं होंगे, बल्कि कुछ और भी कम होंगे।

लेकिन फिलहाल, वह एक कम्युनिस्ट हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ममदानी ने आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) के खिलाफ कोई कदम उठाया, तो उनकी सरकार उन्हें गिरफ्तार करेगी।
ज़ोहरान ममदानी का तीखा पलटवार: "डराने की कोशिश काम नहीं आएगी"
इस बयान के तुरंत बाद ज़ोहरान ममदानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मेरे खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप की धमकी और उनके द्वारा एरिक एडम्स की तारीफ पर मेरा बयान।"
ममदानी ने लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने मुझे गिरफ्तार करने, मेरी नागरिकता छीनने, मुझे डिटेंशन कैंप में डालने और निर्वासित करने की धमकी दी है। सिर्फ इसलिए नहीं कि मैंने कोई कानून तोड़ा है, बल्कि इसलिए कि मैं न्यूयॉर्क शहर को ICE के आतंक से बचाना चाहता हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "यह हमला सिर्फ मुझ पर नहीं है, बल्कि हर उस न्यू यॉर्कर के लिए एक चेतावनी है जो अंधेरे में नहीं छिपता। अगर तुम आवाज उठाओगे, तो वे तुम्हारे पीछे आएंगे।" ममदानी ने ट्रंप की धमकियों को लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया और कहा कि वह इस तरह के डराने-धमकाने के आगे नहीं झुकेंगे।
एरिक एडम्स की तारीफ को बताया 'तानाशाही समर्थन'
ममदानी ने यह भी आलोचना की कि ट्रंप ने अपने बयान में न्यूयॉर्क के मौजूदा मेयर एरिक एडम्स की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ट्रंप का ऐसा करना "अचरज की बात नहीं है", लेकिन यह साबित करता है कि एरिक एडम्स का कार्यकाल अब समाप्त होना चाहिए। उनका बयान था, "जब MAGA रिपब्लिकन समाज की सुरक्षा योजनाओं को खत्म करने, लाखों न्यू यॉर्कर्स को हेल्थकेयर से वंचित करने और अरबपति दाताओं को और समृद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं, तब यह शर्मनाक है कि न्यूयॉर्क का मेयर ट्रंप के जैसे ही नफरत और भटकाव की राजनीति को दोहरा रहा है।"
आधिकारिक डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बने ममदानी, चुनाव में बढ़त
33 वर्षीय ज़ोहरान ममदानी अब आधिकारिक रूप से न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। हाल ही में घोषित नतीजों में उन्होंने तीसरे चरण की वोट गिनती में 56% वोट पाकर पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो (44%) को हराया। जनमत सर्वेक्षणों में ममदानी को मौजूदा मेयर एरिक एडम्स और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा से आगे बताया गया है।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि एरिक एडम्स, जिन्होंने 2021 में डेमोक्रेटिक टिकट पर चुनाव जीता था, अब स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। ममदानी और अन्य विरोधियों ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ट्रंप प्रशासन को इमिग्रेशन छापेमारी की अनुमति दी और बदले में अपने खिलाफ चल रहे संघीय भ्रष्टाचार मामलों को दबा दिया।
डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने अमेरिका की राजनीति में आप्रवासन, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे अहम मुद्दों को एक बार फिर से केंद्र में ला दिया है। जोहरान ममदानी का जवाब न केवल उनके राजनीतिक साहस को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि नई पीढ़ी के नेता अब डरने वाले नहीं हैं। नवंबर में होने वाले न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे चुनती है - डर और धमकी की राजनीति को, या साहस और जवाबदेही की राजनीति को।
-
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
Netanyahu-Vance Clash: जंग के बीच आपस में भिड़े नेतन्याहू और जेडी वेंस, सवालों के घेरे में इजरायली PM की हरकते -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check












Click it and Unblock the Notifications