सिंगापुर में डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात हो सकती है डिले

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले माह जून में होने वाली नॉर्थ कोरियाई लीडर किम जोंग उन के साथ होने वाली मीटिंग आगे बढ़ सकती है। साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ प्रेस कांफ्रेंस के दौरान व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि नॉर्थ कोरियाई लीडर परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर सीरियस नहीं है, इसलिए अगले माह की योजना को टाला जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि 12 जून को काम नहीं बनता दिख रहा है और हो सकता है कि यह बाद में हो जाए।

डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात हो सकती है कैंसिल

डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच सिंगापुर में 12 जून को मिलने के लिए शेड्यूल पूरी तरह से तय हो चुका था, लेकिन अचानक दोनों देशों के बीच एक बार फिर से तल्खियां आ गई है। नॉर्थ कोरिया ने पिछले सप्ताह वार्ता रद्द करने के लिए यह कहते हुए धमकी दी थी कि अगर अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच मिलिट्री ड्रिल नहीं रुकता है, तो हमारी तरफ से परमाणु निरस्त्रीकरण का कोई औचित्य नहीं है।

परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर किम जोंग उन के बदले मूड से नाराज अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जॉन बॉल्टन ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि अगर ऐसा हुआ था नॉर्थ कोरिया पर भी लीबिया मॉडल लागू करना होगा। हालांकि, इसके बाद खुद ट्रंप ने खंडन किया था कि नॉर्थ कोरिया पर लीबिया मॉडल लागू करने के लिए अमेरिका का कोई इरादा नहीं है।

बात दें कि लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी अपने न्यूक्लियर वेपन छोड़ने के लिए तैयार हो गया था, लेकिन बाद में अमेरिका और पश्चिमी देशों गद्दाफी को मार दिया था। इस मीटिंग को लेकर ट्रंप बहुत उत्साहित थे, लेकिन अब विवाद बढ़ने की वजह से मामले और आगे बढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+