'11 जेट विमान मार गिराए गए, मैंने कहा लड़ोगे तो' ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध सीजफायर को लेकर किया नया दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ये दावा दोहराया कि उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य गतिरोध को रोका। अपने 'बोर्ड ऑफ पीस' कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने जोर देकर कहा कि इस मामले में उनका हस्तक्षेप निर्णायक था। जबकि भारत ने पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को हमेशा खारिज किया है, लेकिन ट्रंप लगातार इसे लेकर अपने दावे पर अड़े हैं।
'11 महंगे लड़ाकू विमानों को मार गिराया था'
ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष को "बेहद खतरनाक" बताया। ट्रप के अनुसार, उस दौरान हवाई युद्ध चल रहा था और कई विमान मार गिराए गए थे। ट्रंप ने दावा किया कि संघर्ष में कुल 11 लड़ाकू विमानों को मार गिराया था, जो बहुत महंगे जेट थे।

'मैंने कहा लड़ोगे तो...'
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों पर व्यापारिक सौदों और टैरिफ के माध्यम से दबाव बनाया। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें फोन किया और कहा, अगर तुम यह मसला नहीं सुलझाओगे और लड़ोगे तो मैं तुम्हारे साथ व्यापारिक सौदे नहीं करूंगा, मैंने चेतावनी दी कि लड़ाई होने पर हर देश पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाएंगे। इसके बाद दोनों देशों ने अचानक समझौता कर लिया था।
ट्रंप ने पीएम मोदी का जिक्र
अपने संबोधन में ट्रंप ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया और कहा कि मोदी स्वयं इस कार्यक्रम को देख रहे थे। ट्रंप ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की। वह उत्साहित हैं। वह इस समय हमें देख रहे हैं।"
भारत ने पाक को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया था करारा जवाब
गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के विरुद्ध 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया था। ऑपरेशन सिंदूर में भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान-आधारित आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई थी। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना और वायु सेना ने सटीक हवाई हमले और मिसाइल स्ट्राइक के जरिए Jaish‑e‑Mohammed और Lashkar‑e‑Taiba आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया था।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications