Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्रेड वॉर: अमेरिका ने 50 बिलियन डॉलर नए चीनी सामानों पर लगाए टैक्स, चीन ने कहा- हम बदला लेंगे

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के साथ ट्रेड वॉर को अब और ज्यादा जटिल बनाकर मुश्किलें खड़े करने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच पहले से ही ट्रेड वॉर चल रहा है, इस बीच ट्रंप ने चीन के 50 बिलियन डॉलर गूड्स पर 25 फीसदी टैक्स लगा दिया है। चीनी सामानों पर अमेरिकी टैक्स कब लागू होंगे इस पर फिलहाल कोई घोषणा नहीं हुई है। वहीं, यूएस कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन चीन के 34 बिलियन डॉलर सामानों पर अगले माह 6 जुलाई से टैक्स लागू होंगे। इसकी घोषणा अमेरिका ने पहले ही कर दी थी।

ट्रेड वॉर: US ने 50 बिलियन डॉलर चीनी सामानों पर लगाए टैक्स

चीन के सामानों पर टैक्स लगाने के लिए व्हाइट हाउस ने 15 जून तक की तारीख तय की थी। इस लिस्ट में चीन के एयरोस्पेस, रोबोटिक्स और मशीनरी इंडस्ट्री से संबंधित सामान शामिल है, जिन पर टैक्स लगेंगे। अमेरिकी की इस दूसरी में करीब 1,000 सामानों को शामिल किया गया है, जिन पर 25 फिसदी टैक्स लगेगा।

चीन के गूड्स पर टैक्स की घोषणा करने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'चीन के राष्ट्रपति शी के साथ मेरी अच्छी दोस्ती और चीन के साथ हमारे देश के संबंध, दोनों मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, हमारे देशों के बीच व्यापार बहुत ही अनुचित रहा है। यह स्थिति अब टिकाऊ नहीं है।'

वहीं, चीन ने भी अमेरिकी टैरिफ के लिए मजबूती से प्रतिशोध करने की धमकी दी है। अमेरिका से करीब 14 बिलियन डॉलर का तो चीन सिर्फ सोयाबिन खरीदता है। ऐसे में अगर अमेरिका नए टैरिफ लगाता है, चीन भी चुप नहीं बैठेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+