Gaza Peace Plan: गाजा में शांति का ऐलान, बंधक रिहाई पर बनी बात, पर एक शर्त पर फंसा पेंच
Trump Gaza Peace Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश किए गए 20-सूत्रीय गाजा शांति प्रस्ताव पर फिलिस्तीनी सशस्त्र मिलिशिया संगठन हमास की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद मध्य पूर्व में संघर्ष विराम की उम्मीद बढ़ गई है। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी मध्यस्थता वाले नए शांति प्रस्ताव के तहत हमास के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत ने गति पकड़ी है।
नेतन्याहू ने बताया कि, इजरायल की एक वार्ता टीम इस समझौते के तकनीकी विवरणों को अंतिम रूप देने के लिए मिस्र जाएगी। नेतन्याहू ने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में गाजा से सभी बंधकों की रिहाई की घोषणा हो सकेगी।

हमास का हथियार डालने से इनकार
हमास ने ट्रंप द्वारा दिए गए रविवार (5 अक्तूबर)शाम 6 बजे (वाशिंगटन डीसी के समयानुसार) तक शांति प्रस्ताव स्वीकार करने के अल्टीमेटम का जवाब देते हुए सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने और गाजा का प्रशासन छोड़ने की शर्त मान ली है। हालांकि, उसने हथियार डालने से इनकार किया और भविष्य की शासन व्यवस्था पर आगे बातचीत की मांग की। डोनाल्ड ट्रंप ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि हमास गाजा में स्थायी शांति के लिए तैयार है और इजरायल से बमबारी तुरंत रोकने को कहा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर पुष्टि की कि हमास की सहमति के बाद युद्धविराम तुरंत प्रभावी हो जाएगा, और इजरायल की फिलिस्तीनी क्षेत्र से अगले चरण की वापसी के लिए स्थितियां बनाई जाएंगी।
ट्रंप ने हमास को दी थी चेतावनी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमास को सख्त संदेश देते हुए कहा था कि वह 'गाज़ा शांति प्रस्ताव' को तुरंत स्वीकार करे। ट्रंप ने दो टूक कहा था कि अगर हमास ने अब भी प्रस्ताव को टालने की कोशिश की, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने संगठन से लड़ाई रोकने और हथियार डालने की अपील करते हुए चेताया कि देरी अब अस्वीकार्य है। गाज़ा युद्धविराम समझौते की सफलता के बाद ट्रंप का यह बयान सामने आया है। वहीं, हमास ने ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर फिलहाल सकारात्मक संकेत दिए हैं।
ये भी पढ़ें: Netanyahu झुके, मोदी ने दिया साथ! 10 पॉइंट में समझें ट्रंप के Gaza युद्ध समाप्ति का फॉर्मूला
ट्रंप की 20-सूत्री योजना के मुख्य बिंदु
ट्रंप का गाजा के लिए 20-सूत्री शांति योजना युद्ध समाप्त करने, बंधकों की रिहाई और गाजा के पुनर्निर्माण पर केंद्रित है।
- तत्काल युद्धविराम और सभी सैन्य गतिविधियों पर रोक।
- सभी बंधकों (जीवित/मृत) की 72 घंटों में रिहाई।
- बंधकों के बदले इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई।
- हमास का निरस्त्रीकरण और गाजा की सत्ता से हटाना।
- गाजा में फिलिस्तीनी तकनीकी विशेषज्ञों की अस्थायी सरकार का गठन, जिसमें हमास की कोई भूमिका न हो।
- इजरायली सेना की गाजा से चरणबद्ध वापसी।
- गाजा को कट्टरपंथ-मुक्त और आतंक-रहित क्षेत्र बनाना।
- गाजा का बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण और विकास।
ये भी पढ़ें: Donald Trump के Gaza 'पीस प्लान' को दुनियाभर से मिला समर्थन, जानें पीएम मोदी सहित वैश्विक नेताओं ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications