US Election 2020: फिलाडेल्फिया में काउंटिंग रुकवाने के लिए फेडरल कोर्ट पहुंचे ट्रंप, याचिका खारिज
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप वोट के मामले में जो बिडेन से पीछे हैं, लेकिन अभी भी वो हार नहीं मान रहे हैं। अमेरिकी समयानुसार गुरुवार शाम को फिलाडेल्फिया में काउंटिंग रुकवाने के लिए उन्होंने फेडरल कोर्ट में एक आपातकालीन याचिका ( Emergency Injunction) दायर की थी। जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया। इस याचिका में ट्रंप की ओर से चुनाव पर्यवेक्षकों पर कोर्ट के फैसले को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए गए थे।

याचिका में ट्रंप ने कहा कि फिलाडेल्फिया काउंटी बोर्ड ने रिपब्लिकन पार्टी और राष्ट्रपति ट्रंप के किसी भी प्रतिनिधि को जानबूझकर पोल पर नजर रखने की अनुमति नहीं दी। इस पर यूएस डिस्ट्रिक्ट जज पॉल डायमंड ने कहा कि सुनवाई के दौरान पक्षपात संबंधि कोई भी बात सामने नहीं आई है, जिस वजह से इस याचिका को खारिज किया जाता है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों और विरोधियों ने फिलाडेल्फिया में पेन्सिलवेनिया कन्वेंशन सेंटर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
वोट चोरी का आरोप
गुरुवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि इलेक्शन में चोरी हो रही है और उन्हें जीत से रोका जा रहा है। ट्रंप ने अपनी बात को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया। वहीं उन राज्यों के चुनाव कर्मियों पर भी ट्रंप जमकर बरसे जहां पर बाइडेन को जीत मिल रही है। ट्रंप के मुताबिक यह पूरी तरह से एक ऐसा केस बन गया है जहां पर चुनावों को चोरी करने की कोशिशें की जा रही हैं। हालांकि मीडिया को जल्द ही ट्रंप के झूठ का एहसास हो गया और प्रसारण को बीच में ही रोक दिया गया।
Recommended Video
-
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications