सीएनएन रिपोर्टर को बैन करने के लिए अब फेक वीडियो शेयर करने में लगा व्हाइट हाउस
वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन की ओर से सीएनएन के रिपोर्टर जिम एकोस्ट को व्हाइट हाउस की रिपोर्टिंग से बैन कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से एकोस्ट को बैन करने के लिए जिस वीडियो का सहारा लिया जा रहा है, एक्सपर्ट की तरफ से उस वीडियो को पूरी तरह से फेक वीडियो बताया जा रहा है। यानी वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई और फिर से डिस्ट्रीब्यूट किया गया है। एक इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट एबा शापिरो ने अपनी जांच में यह दावा किया है। जो वीडियो व्हाइट हाउस की तरफ से शेयर किया जा रहा है उसमें एकोस्टा को इंटर्न के साथ गलत व्यवहार करता हुआ दिखाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उनके इसी बर्ताव की वजह से उन्हें व्हाइट हाउस रिपोर्टिंग से बैन कर दिया गया है।

व्हाइट हाउस सेक्रेटरी ने किया ट्वीट
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एकोस्टा, राष्ट्रपति ट्रंप से सवाल पूछ रहे हैं जबकि इंटर्न उनसे माइक लेने की कोशिश करती हैं। लेकिन एक्सपर्ट ने फ्रेम-बाई-फ्रेम इस वीडियो की तुलना न्यूज एजेंसी के पास मौजूद वीडियो से की है। एक्सपर्ट की मानें तो ओरिजिनल वीडियो देखने से साफ पता लगता है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। एक्सपर्ट शापिरो ने अपनी जांच में कहा गया है कि सैंडर्स ने उस हिस्से के साथ छेड़छाड़ की जिसमें एकोस्टा के हाथ की गतिविधियां नजर आ रही है।
क्या है सैंडर्स के वीडियो मेंं
जो वीडियो सैंडर्स ने शेयर किया है उसमें एकोस्टा का हाथ इंटर्न की बांह को छूता हुआ नजर आ रहा है। जबकि शोपिरो का दावा है कि ऐसा हुआ ही नहीं था। इससे पहले शोपिरो ने सैंडर्स की ओर से शेयर हर फ्रेम की स्टडी की थी और उसके कई बार स्लो मोशन में भी देखा। शोपिरो की मानें तो वीडियो के साथ जो कुछ भी हुआ है उसमें साफ नजर आता है कि एकोस्ट और इंटर्न के बीच जो कुछ भी हुआ वह सिर्फ छेड़छाड़ नहीं थी। शापिरो इंस्ट्रक्टर्स को वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर में लोगों को ट्रेनिंग देते हैं। सैंडर्स ने जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें किसी भी तरह का कोई ऑडियो नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications