जब ट्रंप ने लोहान के लिए कहा...वो बिस्तर पर काफी हसीन साबित होंगी...
वांशिगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप चुनाव से ठीक पहले काफी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दो मॉडलों ने ट्रंप पर बदसलूकी और अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है तो वहीं CNN ने एक पुराने इंटरव्यू की रेडियो रिकार्डिंग सुनाकर ट्रंप के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं।
यह इंटरव्यू साल 2004 का है, जिसमें ट्रंंप एंकर हॉवर्ड स्टर्न के साथ मिलकर हॉलीवुड अदाकारा लिंडसे लोहान की ब्यूटी और बॉडी पर चर्चा कर रहे है। आपको बता दें कि साल 2004 में लिंडसे मात्र 18 साल की थीं और उस समय अपने पिता के साथ हुए विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में थीं।
इसी बारे में बात करते हुए ट्रंप और एंकर दोनों ने मर्यादा की सारी सीमाओं का लांघ दिया है। एंकर ने ट्रंप से सवाल किया है कि आप लिंडसे लोहाने के बारे में क्या कहना चाहेंगे तो इस पर ट्रंप ने कहा कि पहले आप बताइये कि आपको वो कैसी लगती हैंं?
इस पर एंकर ने कहा कि अरे वो काफी हॉट है तो इस पर ट्रंप ने हंसते हुए कहा कि अक्सर मानसिक रूप से परेशान महिलाएं बिस्तर पर काफी हसीन लगती हैं और मुझे लगता है कि लिंडसे लोहान भी बेड पर काफी बेहतर साबित होंगी क्योंकि वह इन दिनों बहुत परेशान हैं।
इसके आगे भी ट्रंप नहीं रूके, उन्होंने होस्ट से कहा कि वैसे लोहान के साथ वक्त बिताने के लिए आपको उनके चकत्तों से भी प्यार करना होगा क्योंकि मैंने उनके ब्रेस्ट के क्लोजअप को देखा है, वहां बहुत सारे चकत्ते हैं, तो आप बताइये कि क्या आपको चकत्ते पसंद हैं?
9 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव
मालूम हो कि 9 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव है, ऐसे में ट्रंप के इस तरह के पुराने बयान उनकी जीत केे रास्तेे में रोड़ा बन सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications