टैक्‍स न चुकाने वाले डोनाल्‍ड ट्रंप आखिर क्‍यों हैं जीनियस

वाशिंगटन। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप पर आरोप लगा है कि उन्‍होंने पिछले 18 वर्षों से टैक्‍स नहीं अदा किया है। इस पर उनके सहयोगियों का कहना है कि अगर यह बात सच है तो फिर ट्रंप 'जीनियस' हैं।

donald-trump-tax.jpg

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स के पास हैं डॉक्‍यूमेंट्स

द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक उसके पास ट्रंप के वर्ष 1995 के कुछ टैक्स दस्तावेज हैं। इन डॉक्‍यूमेंट्स से पता चलता है 91.5 करोड़ डॉलर का नुकसान होने के बाद ट्रंप कानूनी तौर पर टैक्स चुकाने से बच गए थे।

हालांकि ट्रंप के कैंप ने इस रिपोर्ट का खंडन या पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। ट्रंप के कैंप की ओर से कहा गया है कि डॉक्‍यूमेंट्स गैरकानूनी तरीके से हासिल किए गए हैं।

क्‍या कहा हिलेरी क्लिंटन ने

वहीं हिलेरी क्लिंटन के कैंप ने इस जानकारी को विस्‍फोटक बताया है। सुबह ट्रंप के सहयोगियों ने इस जानकारी के सामने आने के बाद उनका बचाव किया है।

न्यू जर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने कहा है कि न्यूयार्क टाइम्स की ओर से दी गई जानकारी एक बहुत अच्छी खबर है जिससे ट्रंप के जीनियस होने का पता चलता है।

क्रिस्टी ने फॉक्स न्यूज संडे से कहा कि रिपोर्ट इस बात को बताती है कि ट्रंप कामगार लोगों को टैक्स राहत देने के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं।

ट्रंप के नजदीकी सलाहकार रूडी गुलियानी ने कहा है कि अगर ट्रंप टैक्स चुकाने से बच गए हैं तो वह वाकई 'जीनियस' हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से गरीब लोग व्यवस्था की खामियों का फयदा उठाते हैं और टैक्स नहीं चुकाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+