भारतीय यात्रियों को अब दुबई एयरपोर्ट पर नहीं कराना होगा RT-PCR टेस्ट

नई दिल्ली, 22 फरवरी: दुबई जाने वाले भारतीय नागरिकों को अब प्रस्थान से पहले एयरपोर्ट पर रैपिड कोविड -19 टेस्ट करने की आवश्यकता नहीं है। मंगलवार को जारी नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार, यूएई में प्रवेश करने से पहले भारतीय हवाई अड्डों पर आरटीपीसीआर टेस्ट से गुजरने की आवश्यकताओं को हटा दिया है। दुबई एयरपोर्ट ने मंगलवार को भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के यात्रियों के लिए नए यात्रा दिशानिर्देश जारी किए।

travelling from India to Dubai no longer need to undergo a rapid Covid 19 test

दुबई एयरपोर्ट द्वारा जारी की गई एक एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के यात्रियों के लिए दुबई में प्रवेश करने से पहले आरटीपीसार की जरूरत नहीं है। नई एडवाइजरी के मुताबिक, अब भारतीय यात्रियों को उड़ाने से 48 घंटे पहले कराई गई आरटीपीसार की निगेटिव रिपोर्ट को दिखाना होगा, जो कि किसी सर्टिफाइड हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर द्वारा जारी की गई हो।

इसके अतिरिक्त, यात्रियों को दुबई में आगमन पर आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा और एक निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट जारी होने तक क्वारंटाइन रहना होगा। यदि यात्री टेस्ट पॉजिटिव आता है, तो उसे दुबई में संबंधित स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। इसके अलावा ट्रांजिट यात्रियों के लिए, अंतिम गंतव्य पर प्रवेश को नियंत्रित करने वाले नियम लागू होंगे। यात्रा की शर्तों को पूरा करना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एयरलाइन ऑपरेटरों की होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 13,405 नए कोविड -19 मामले और 235 मौतें दर्ज की गईं हैं। वहीं भारत में 15 मार्च से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू होने की संभावना है। सरकारी सूत्रों ने कहा, कोविड मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ परामर्श के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में 23 मार्च, 2020 से ऐसी उड़ानें प्रतिबंधित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+