Train Derail in Pakistan : पाकिस्तान में सिख तीर्थयात्रियों को ले जा रही ट्रेन के 9 डिब्बे पटरी से उतरे
खबर के मुताबिक गुरु नानक जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सिख तीर्थ यात्रियें को यह विशेष ट्रेन पंजाब प्रांत से ननकाना साहिब ले जा रही थी। ट्रेन हादसे में किसी के मरने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
पाकिस्तान में ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी ( special train derail in pakistan) से उतर गए। खबर के मुताबिक गुरु नानक जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सिख तीर्थयात्रियों (train carrying Sikh pilgrims) को यह विशेष ट्रेन पंजाब प्रांत से ननकाना साहिब ले जा रही थी। हादसे में किसी के मरने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

किसी के मरने या घायल होने की कोई सूचना नहीं
पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि सिख तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही विशेष ट्रेन कराची से ननकाना साहिब जा रही थी। उन्होंने बताया कि, प्रांत में शोरकोट और पीर महल रेलवे स्टेशनों के बीच शाम करीब 7.55 बजे ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
राहत-बचाव की टीम पहुंची
इस घटना के तुरंत बाद राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। दूसरी तरफ ट्रेन हादसे की जांच की जा रही है। इस ट्रेन हादसे में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। पाकिस्तान रेलवे ने ट्वीट किया, डीएस लाहौर टीम के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं।
तीर्थयात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन
इस हादसे के बाद तीर्थयात्रियों को ननकाना साहिब तक ले जाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई। अन्य बचे हुए यात्रियों के लिए भी ट्रेन से ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। इस ट्रेन में कोई सिख तीर्थयात्री भी सवार था, इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। इस बीच, संघीय मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने घटना की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की है। जांच समिति तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।












Click it and Unblock the Notifications