Train Accident: रूस में 800 लोगों को ले जा रही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, 140 से ज्यादा घायल, कई लोगों की मौत
Russia Train Derail: रूसी रेलवे ने बताया है, कि सोमवार को दक्षिणी रूस में एक ट्रेन हादसे में कम से कम 140 लोग घायल हो गये हैं, जब 800 यात्रियों को ले जा रही एक ट्रेन एक लेवल क्रॉसिंग पर एक ट्रक से टकरा गई, जिससे आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।
रूसी रेलवे के मुताबिक, तातारस्तान के कजान से काले सागर के एडलर तक जाने वाली ट्रेन के ड्राइवर ने कामाज ट्रक को देखकर अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके बाद ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है, कि ट्रप के ड्राइवर ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ दिया था और अलार्म के बावजूद क्रॉसिंग में घुस गया था।

रूस में ट्रेन हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन ने कोटेलनिकोवो स्टेशन के पास करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक को टक्कर मारी, जो राजधानी मॉस्को से लगभग 1,200 किलोमीटर (750 मील) दक्षिण में दक्षिणी वोल्गोग्राद क्षेत्र में स्थित है। रूसी रेलवे ने कहा है, "लगभग 140 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।"
मैश टेलीग्राम चैनल ने बताया है, कि कामाज ट्रक का ड्राइवर, ट्रेन से टक्कर के बाद करीब 50 फीट दूर जा गिरा और उसकी हालत गंभीर है। इस चैनल ने ट्रक के केबिन के क्षतिग्रस्त हिस्से और एक व्यक्ति को दिखाते हुए वीडियो प्रकाशित किया, जिसके बारे में कहा गया कि वह ड्राइवर है और वो बुरी तरह से घायल नजर आ रहा है।
मैश ने पहले कहा था, कि टक्कर में दो लोग मारे गए हैं, लेकिन रूसी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। राज्य समाचार एजेंसी TASS द्वारा प्रकाशित वीडियो में डिब्बे पटरी से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से कुछ मुड़े हुए हैं। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा है, कि अग्निशमन और बचाव कर्मी यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि कुल नौ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications